चुनावी तैयारियों के बीच जिला भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर उजागर
सागर लोकसभा की तैयारी बैठक में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह नहीं दी मंच पर जगह

sagarvani.com9425172417
सागर। नई सरकार बनने के बाद जिला भाजपा में गुटबाजी धीरे-धीरे स्थाई भाव में लेती दिख रही है। महीने भर के भीतर यह दूसरा मौका है। जब स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। मामला सागर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारी बैठक का है। जिसमें भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश चुनाव कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री विधायक भूपेंद्रसिंह को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। यह बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संंगठन महामंत्री अजय जामवाल व सागर लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में जिला भाजपा कार्यालय में हुई।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी यही सब हुआ था
बीते 20 दिन में यह दूसरा अवसर है। जब प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की इस तरह से अनदेखी की गई। इसके पूर्व 20 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव व भूपेंद्रसिंह को मंच पर एक तरफ बैठा दिया गया था। इस आयोजन में दोनों कद्दावर पूर्व मंत्रियों को आयोजन स्थल पर लोकर्पण व भूमिपूजन के लिए भी नहीं बुलाया गया। यहां तक कि सीएम डॉ. यादव के साथ आयोजन की शुरुआत में होने वाले दीप प्रज्जवलन में भी नहीं बुलाया गया। हालात ये हो गए थे कि पूर्व मंत्री भार्गव बीच कार्यक्रम मेंं उठकर चले गए थे।
लोस चुनाव करीब और गुटबाजी पूरे चरम पर
वरिष्ठ नेताओं के प्रति इस तरह का व्यवहार खुद भाजपा के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्पित भाव से काम करने वाले भाजपाई चरम पर पहुंचती दिख रही गुटबाजी को लेकर आगामी आम चुनाव को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि महत्वपूर्ण नेताओं की यह उपेक्षा पार्टी हितों को दरकिनार कर कतिपय गुटीय हितों को लेकर जानबूझकर की जा रही है।
इससे भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं में नाराज हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब तैयारी बैठकों मेंं ही इस इस तरह के दुराभाव सामने आएंगे तो फिर चुनाव का परिणाम क्या असर होगा। इसका अंदाजा लगाना सहज है।
09/82/2024



