चर्चित

अधिवक्ता संघ चुनाव: री-काउंटिंग पर आज हो सकता है निर्णय, सील पड़ी लाइब्रेरी से वकील परेशान

सागर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के विवाद और पुर्न-मतगणना (री-काउंटिंग) की मांग को लेकर राज्य अधिवक्ता परिषद की तीन सदस्यीय विशेष समिति में हुई सुनवाई के बाद अब अंतिम निर्णय का इंतजार है। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की अध्यक्षता वाली समिति, जिसने विजयी घोषित प्रत्याशी एड. अंकलेश्वर दुबे ‘अन्नी’, निकटतम प्रतिद्वंद्वी एड. संजय द्विवेदी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. केपी दुबे के पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। चर्चा है कि समिति री-काउंटिंग कराने या न कराने को लेकर शनिवार को अपना आदेश जारी कर सकती है।

दूसरी ओर, इस चुनावी खींचतान और प्रशासनिक दांव-पेंच का खामियाजा जिला न्यायालय के आम वकीलों को भुगतना पड़ रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष पद की मतपेटियों को सुरक्षा के लिहाज से जिला अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी में रखवाकर मुख्य द्वार को सील कर दिया था। कानून की पढ़ाई, रोजमर्रा के मुकदमों की तैयारी, कानूनी नजीरें (साइटेशंस) ढूंढने और केस रिसर्च के लिए यह लाइब्रेरी वकीलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साधन है। लंबे समय से ताला बंद होने के कारण वकीलों के अदालती कामकाज और केस की तैयारियों में बाधा आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को परिषद का आदेश आते ही मतपेटियों की स्थिति स्पष्ट होगी और लाइब्रेरी का ताला खुल जाएगा।

9425172417……19/09/2026

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!