चर्चित
Trending

जुआरियों के आगे नतमस्तक सिस्टम? आधी रात को IPS की दबिश, अगली शाम कॉलर ऊँचा कर जमानत पर बाहर आए आरोपी

सागर। जिला पुलिस ने रविवार रात को बहेरिया थानांतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगलों में जुए के एक बड़े फड़ पर दबिश देकर अपनी पीठ तो थपथपा ली, लेकिन इस पूरी कार्यवाई का अंत किसी फिल्म के फ्लॉप क्लाइमेक्स जैसा रहा। प्रशिक्षु IPS दीपांशु के नेतृत्व में की गई इस भारी-भरकम छापेमारी में 21 जुआरियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए जब्त किए गए थे। लेकिन विडंबना देखिए कि आधी रात को पकड़े गए इन जुआरियों में से एक को छोड़ कर बाकी सभी 20 सूरज ढलते-ढलते ‘कॉलर ऊँचा’ कर जमानत पर बाहर आ गए। कार्यवाही में पुलिस ने ₹6.45 लाख नगद, 21 मोबाइल, 22 बाइक, 11 चार पहिया वाहन और अवैध हथियार जब्त किए थे।

IPS का पसीना, बहेरिया पुलिस की ‘मौन’ सहमति

पूरे घटनाक्रम में सबसे चर्चा का विषय पुलिस की कार्यप्रणाली में दिखा विरोधाभास रहा। एक तरफ जहाँ प्रोबेशनरी IPS दीपांशु ने अपनी टीम के साथ प्रभावी रणनीति बनाकर नकदी समेत करीब 45 लाख के मशरूके और हथियारों समेत आरोपियों को दबोचा, वहीं दूसरी ओर बहेरिया थाना पुलिस की ‘दरियादिली’ ने इस पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। जानकारी के मुताबिक जब आरोपियों को मकरोनिया सर्किल नायब तहसीलदार देवेंद्र पटैरिया की कोर्ट में पेश किया गया, तो बहेरिया पुलिस ने उनकी जमानत पर कोई आपत्ति ही दर्ज नहीं कराई। पुलिस के “नरम” रवैए को इस तथ्य से भी समझा जा सकता है कि पुलिस के सरकारी प्रेस नोट अधिकारी-कर्मचारी एक-दूसरे के नामों का जिक्र कर पीठ थपथापते दिखे लेकिन कहीं पर भी 21 आरोपियों में से एक का भी नाम नहीं था। हालांकि सागरवाणी ने पुलिस सूत्रों से बाकी आरोपियों के नाम हासिल कर लिए। जो इस प्रकार हैं – 1.अमित उर्फ टिम्मा पिता प्रीतम कन्नौजिया उम्र 37 साल निवासी 28 केन्ट सोडी बंगला थाना केन्ट 2. दिनेश पिता मुन्ना लाल चौरसिया उम्र 38 साल निवासी शाहपुर थाना सानौधा 3.गोविन्द पिता रामस्वरुप सैनी उम्र 45 साल निवासी लक्ष्मीमंदिर के सामने गोपालगंज 4.अभिनव पिता राजेन्द्र लोधी उम्र 23 साल निवासी सिलारपुर थाना गौरझामर जिला सागर 5.हरेराम पिता पन्नालाल लोधी उम्र 24 साल निवासी सिलारपुर थाना गौरझामर 6. जशवंत पिता भगवानदास कौरी उम्र 32 साल निवासी किशनगंज वार्ड थाना गोपालगंज 7.विशाल पिता मुकेश जैन उम्र 32 साल निवासी रामबाग बडा बाजार थाना कोतवाली जिला सागर 8.राहुल पिता दिलीप माखीजा उम्र 37 साल निवासी आनंद नगर मकरोनिया 9. इमरत पिता रुपसिह लोधी उम्र 36 साल निवासी भजिया थाना गौरझामर जिला सागर 10.सुखलाल पिता शंकर लाल अहिरवार उम्र 48 साल निवासी झंडा चौक गोपालगंज 11.बहीद खान पिता मकबूल खान उम्र 34 साल निवासी बडी देवरी अंबेडकर थाना देवरी12. इबरान खान पिता रहमान खान उम्र 40 साल निवासी ग्वाल टोरी चंद्रशेखर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर 13.संदीप पिता चैतराम बाल्मीक उम्र 31 साल निवासी गोपालगंज जिला सागर 14.प्रमेन्द्र पिता दुलारे अहिरवार उम्र 40 साल निवासी भगतसिह वार्ड थाना बीना जिला सागर 15. आजाद पिता महेन्द्र सिह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी गोपालगंज सागर 16. दिनेश पिता पदमचंद जैन उम्र 48 साल निवासी काकागंज वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर 17.सुनील पिता मोतीलाल सेन उम्र 50 साल निवासी बल्वभ नगर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर 18. रोहित पिता दयाल सिह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी ग्राम रुसल्ला थाना बहेरिया जिला सागर  19.विवेक पिता सत्यनारायण रजक उम्र 26 साल निवासी महाकाली वार्ड थाना देवरी जिला सागर  20. पुष्पेन्द्र अहिरवार पिता परषोत्तम अहिरवार उम्र 35 साल निवासी कर्रापुर थाना बहेरिया जिला सागर  21. सौरभ पिता शिवनारायण सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी पथरिया जाट थाना सिविल लाईन सागर। आरोपी अमित टिम्मा को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है।

क्या बहेरिया पुलिस को पहले से थी ‘जानकारी’?

महीनों से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इलाके में चर्चा आम है कि बहेरिया पुलिस को इस फड़ की भली-भांति जानकारी थी, शायद यही वजह थी कि जमानत प्रक्रिया के दौरान पुलिस का रवैया इतना नरम रहा। इस घटना ने सीधे तौर पर एक युवा आईपीएस अधिकारी के मनोबल पर चोट की है, जो अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लेकर मैदान में उतरे थे। इधर इस चर्चित मामले के तुरंत बाद एसपी ऑफिस में हलचल तेज हो गई। बहेरिया थाने से एएसआई राजेंद्र पांडे का तबादला कर उन्हें टड़ा चौकी भेज दिया गया है, वहीं एसआई विद्याधर यादव को थाने की कमान सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!