चर्चित
Trending

बीना रिफायनरी और शराब दुकान नीलामी कनेक्शन !

187 करोड़ रु. से अधिक के 11 समूहों की नीलामी कल,ऊंची बोली में आगासौद दुकान बना सकती है रिकॉर्ड

सागर। जिले की शराब दुकानों के 11 समूहों की ऑनलाइन नीलामी का दूसरा चरण कल गुरुवार को है। शराब के सिद्धहस्त कारोबारियों के अनुसार इन समूहों में से आगासौद शराब दुकान वाला समूह ऊंची बोली के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है। जिसकी मुख्य वजह ये है कि यह दुकान बीना रिफाइनरी के ठीक सामने स्थित है और रिफाइनरी में 49 हजार करोड़ रु. की लागत से बन रहे केमिकल कॉम्पलेक्स की कुछ यूनिट का काम शुरू हो चुका है। कारोबारियों के मुताबिक यहां बड़ी संख्या में लेबर, अर्धकुशल, कुशल कर्मचारी समेत अन्य का जमावड़ा पूरे साल रहेगा। जिसका सीधा असर इस दुकान की शराब खपत पर दिखेगा। दूसरे चरण में आगासौद ( बिल्थई बुजुर्ग ग्रुप) के अलावा 10 अन्य ग्रुप शहर का बल्लभनगर, जमुनिया, जवाहरगंज, बीना इटावा, सुरखी, खुरई, केसली, नरयावली, बरोदिया, बांदरी की नीलामी होगी। इन सभी 11 समूह के लाइसेंस की बेस प्राइज 187.57 करोड़ रु. से अधिक रखी गई है।

केसली, बांदरी में भी बढ़कर मिल सकती है लाइसेंस फीस

शराब ठेकेदारों के अनुसार आगासौद ( बिल्थई बुजुर्ग के अलावा जिले के दो और ग्रुप केसली और बांदरी को हासिल करने व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। इसकी वजह ये है कि इस ग्रुप की दुकानों की लाइसेंस फीस बीते साल ही बेस प्राइज से करीब 40 प्रतिशत कम रही थी। जिसके चलते लाइसेंस फीस में 20% बढ़ोत्तरी के बाद भी इन समूहों की फीस इसी कैडर के अन्य समूहों से कम है। चर्चा है कि जिस तरह से मगरधा- बहरोल समूह लेने के लिए ठेकेदारों ने प्रतिस्पर्धा की थी। कुछ वैसी ही स्थिति इन समूहों को लेकर भी रह सकती है।

पहले चरण की नीलामी में दो समूह और कन्फर्म

सोमवार को पहले चरण की नीलामी में भी 11 समूहों की बोली आमंत्रित की गई थी। लेकिन ठेकेदारों ने 5 में ही रुचि दिखाई। इनमें से काकागंज, बड़ा बाजार कन्फर्म हो गए थे। जबकि देवरी, शाहगढ़ और मगरधा- बहरोल की अंतिम बोली ऑफ लाइन टेंडर की बोली के कारण मंगलवार तक एक्सटेंड हो गई थी। लिफाफे खुलने के बाद मगरधा ग्रुप सिद्धार्थ कुशवाह के हिस्से में गया। उन्होंने यह समूह 11.47 करोड़ रु. की उच्चतम बोली लगाकर हासिल किया। इसी तरह देवरी समूह दमोह के संजीत राय ग्रुप बेस प्राइज 33 करोड़ + के मुकाबले 36 करोड़ 28 लाख रु. की बोली लगाकर हासिल कर लिया। शाहगढ़ ग्रुप, बड़ामलहरा कंपनी के अवधराय को मिला है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार इन 5 समूहों की नीलामी से जिला आबकारी को 20% के बजाए करीब 30 प्रतिशत अधिक रेवन्यु मिलना तय हो गया है।

03/03/2026

9425172417

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!