अपराध और अपराधी
Trending

नरयावली अग्निकांड: दो भाइयों की मौत के बाद बहिनों के अलग- अलग बयान! संदेही युवक ‘गायब’?

sagarvani.com9425172417

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के चांदामऊ गांव में 4 दिसंबर की रात हुए संदिग्ध अग्निकांड हुआ था। जिसमें दो किशोर झुलसकर मर गए थे। इस मामले में ताजा स्थिति ये है मृतकों की मां व दो बहिनों के अलग- अलग बयान पुलिस की जांच दो अलग-अलग दिशाओं में ले जाते दिख रहे हैं। मृतक किशोरों की मां और अस्पताल में भर्ती घायल बहन ने मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का दावा है कि गांव के फईम नाम के युवक ने उनकी छोटी बेटी से दोस्ती का फायदा उठाकर उन पर गांव लौटने का दबाव बनाया था। बात न मानने पर उसने घर में आग लगा दी, जिसमें दो बेटों की जलकर मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि, आग में झुलसे दोनों किशोरों ने दम तोड़ने से पहले दिए बयानों में किसी पर आग लगाने का शक नहीं जताया था। यहाँ तक कि शुरुआत में घायल युवती ने भी किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन अब वह फईम पर आरोप लगा रही है। इधर ​सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग मानवीय चूक (हादसा) की वजह से लगी थी, न कि किसी ने जानबूझकर लगाई थी। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ मृतकों की उस बहन का बयान है, जिसकी फईम से नजदीकी बताई जा रही है। उसने फईम को निर्दोष बताते हुए अपने ही परिजनों पर उसे झूठा फंसाने का आरोप जड़ा है। बहरहाल गांव में चर्चा है कि मुख्य संदेही फईम अब गायब है। हालांकि, नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार का कहना है कि उन्होंने और वरिष्ठ अधिकारियों ने संदेही से पूछताछ की है और पुलिस अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँची है। पुलिस इसे ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में देख रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच जारी है और सच सामने आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

18/12/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!