अपराध और अपराधी
Trending

सावधान! ‘SIR फॉर्म’ के नाम पर हो सकती है ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ​      sagarvani.com9425171714

सागर। देश भर में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसका मकसद मतदाता सूची को शुद्ध करना और अपात्र या दोहराए गए नामों को हटाना है। इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ‘SIR फॉर्म’ के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने इस संबंध में एक विशेष एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

फर्जी कॉल: अपराधी SIR फॉर्म भरने के नाम पर आपको कॉल करते हैं।

​ साइबर ठग आपको एक फर्जी SIR.apk फाइल डाउनलोड करके इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं। यह ऐप दरअसल एक मालवेयर है। एक बार ऐप इंस्टॉल होने के बाद, यह आपके मोबाइल से आपके संपर्क (Contacts), फोटो, मैसेज (SMS), और बैंकिंग क्रेडिटेंशियल जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है।अपराधी सरकारी अधिकारी या बीएलओ (BLO) बनकर आपसे ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी मांगते हैं, जिसका इस्तेमाल वे आपके खाते से पैसे निकालने के लिए करते हैं।

 सबसे महत्वपूर्ण सलाहें, इन बातों का रखें ध्यान

​पुलिस ने नागरिकों से विशेष रूप से दो बातों का ध्यान रखने का आग्रह किया है। यदि आपको कोई अज्ञात व्यक्ति कॉल करता है और कहता है कि आपके SIR फॉर्म के लिए OTP भेजा गया है, तो तुरंत कॉल काट दें और किसी भी व्यक्ति को OTP न दें। कोई भी सरकारी कर्मचारी कभी भी फोन, WhatsApp, SMS या APK फाइल के माध्यम से OTP, बैंक खाते या निजी जानकारी नहीं मांगता है। किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल पर SIR.apk जैसी कोई भी अज्ञात फाइल या ऐप डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। यह मालवेयर हो सकता है जो आपका डाटा चुरा सकता है। SIR फॉर्म भरने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि कोई अज्ञात कॉल करके OTP मांगता है या धमकाता है, तो तुरंत पुलिस से मदद लें और स्थानीय थाने में इसकी सूचना दें।

 ठगी होने पर तत्काल यहां संपर्क करें

​साइबर क्राइम से संबंधित घटना होने की सूचना तत्काल निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर दें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 1930 व पुलिस साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 9479990636 एवं www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

16/11/2025

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!