इतिहासचर्चितब्रेकिंग न्यूज़साहित्य और संस्कृति
Trending

मुनिश्री दीक्षा दिवस विशेष: गुरुवर की यह स्निग्ध मुस्कान !

वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर गोविंद सरवैया के संग्रहण में मौजूद हैं समाधिष्ट गुरुवर आचार्य विद्यासागर जी के कई नयनाभिराम चित्र

sagarvani.com9425172417

सागर। आज गुरुवार को समाधिष्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 57 वां मुनि दीक्षा दिवस है। इस नश्वर संसार उनकी गैर-मौजूदगी में ये पहला आयोजन है। सुबह 6 बजे से संत शिरोमणि शोभा यात्रा निकल चुकी है। जिसे सागर में विराजमान निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज का ससंघ सानिध्य मिला। इस यात्रा को निहारने के बाद वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर गोविंद सरवैया ने यह फोटो sagarvani.com को उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि यह फोटो वर्ष 1993-94 के आसपास का है। आचार्य श्री तब सागर में विराजमान थे। उस समय अहमदाबाद के पंडित शेखरचंद जैन (शास्त्रीजी) का चकराघाट पर अपने किसी रिश्तेदार के यहां आना हुआ। सौभाग्य से उन्हें आचार्य श्री के दर्शन प्राप्त हो गए। यह फोटो तभी का है। श्री सरवैया के अनुसार, आचार्य श्री के तेजमय मुख पर ऐसी स्निग्ध मुस्कान अक्सर बनी रहती थी। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे अपने कैमरे में कैद करने का कई बार अवसर मिला।          -11/07/2024

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर बोले, एक बाघ लापता, बाकी शिकायतें आधारहीन!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!