बंडा जहरीली शराब कांड के बाद एसपी का बड़ा एक्शन; बंडा थाने व चौकियों से दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी लाइन अटैच, व्यापक फेरबदल

सागर। जिले में करीब 15 दिन पहले हुए बंडा के चर्चित जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बंडा थाना और उससे संबद्ध चौकियों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर दिया है। कार्रवाई के तहत बंडा थाना, गूगरा चौकी और बरा चौकी में पदस्थ 39 पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) भेज दिया गया है। इनमें उप निरीक्षक मुन्नालाल धुर्वे और आदिल खान सहित 23 प्रधान आरक्षक व कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा 14 आरक्षक शामिल हैं। लाइन अटैच किए गए प्रमुख प्रधान आरक्षकों में प्रदीप सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गोंड, भोलानाथ, मुकेश कुमार, राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी, विक्रम सिंह, अरविन्द पांडे, देवेन्द्र वैद्य, विनोद पटेल, शरद तिवारी, आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटेल और सोवरन यादव शामिल हैं। इस बड़े फेरबदल के दौरान व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रक्षित केंद्र और आसपास के अन्य थानों से कुल 27 पुलिसकर्मियों को बंडा थाना एवं उसकी चौकियों में नई पदस्थापना दी गई है। बंडा भेजे गए अधिकारियों में उप निरीक्षक रामू प्रजापति और शिवम कुमार दुबे तथा सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पांडे शामिल हैं, जिन्हें गूगरा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही अन्य थानों और चौकियों से पूजा अहिरवार, प्रमोद कुमार बागरी, पवन कुमार, शेख आबिद, दुर्मिल गौतम, मणिशंकर, सुशील राय, जितेन्द्र कुमार दुबे, सुरेश देवदा, मो. आसिफ खान, बहादुर डाबर, लवकुश राठौर, सोनू रजक, राजकुमारी प्रजापति, अर्चना अहिरवार, सुनील रोहित, अमित कुमार पटेल, बालकिशन सौर, हेमराज पटेल, सुषमा कुर्मी, प्रियंका जैन, प्रदीप बिरथरे, घनश्यामदास नायक, निकिता राजपूत, राहुल सिंह राय, योगेश राज, गीता घोष, अनिल वर्मा, अजय यादव, रक्षा बिंदुआ, यशवंत सिंह राजपूत और अनिल गौतम जैसे पुलिसकर्मियों को बंडा में तैनात किया गया है। एसपी अनुराग सुजानिया के इस आदेश से बंडा पुलिस थाने के आसपास के थाना-चौकी क्षेत्रों जैसे केसली, सुरखी, सानोधा, बहेरिया, मालथौन, रहली, नरयावली, भानगढ़, गढ़ाकोटा तथा सेसई बहेरोल और जरुआखेड़ा चौकियों के मैदानी अमले में भी व्यापक स्तर पर रद्दोबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।



