चर्चित

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला संभव

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 49 फॉर्म जमा

सागर। जिला अधिवक्ता संघ, सागर के द्विवार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को अंतिम दिन निर्धारित समय पर संपन्न हो गई। चुनाव की इस प्रक्रिया के तहत कुल 49 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद पर कुल 4 फार्म जमा होने से इस पद पर चतुष्कोणीय मुकाबले की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव प्रक्रिया का यह ब्योरा जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता केपी दुबे एवं प्रवक्ता एड. महेश नेमा ने संयुक्त रूप से दिया।
इस बार नामांकन प्रक्रिया के साथ ही प्रत्याशियों से लिए गए अनिवार्य ‘शपथ-पत्र’ को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा और मतभेद देखने को मिला। शपथ-पत्र में चुनावी आचार संहिता के साथ-साथ आपराधिक प्रकरणों का ब्योरा मांगना चर्चा का मुख्य विषय रहा। कुछ वरिष्ठ वकीलों ने नामांकन के साथ इस प्रकार का शपथ-पत्र लेने को ठीक नहीं बताया। उनका कहना है कि वकालत एक अत्यंत सम्मानित पेशा है और इससे जुड़े व्यक्तियों से अपराध संबंधी जानकारी मांगना उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर, कई वकीलों ने इसे बेहद सामान्य लेकिन आवश्यक कदम बताया। उनका तर्क है कि कतिपय अधिवक्ताओं पर विभिन्न तरह के आपराधिक केस दर्ज हैं; अगर वे हम लोगों की अगुवाई करेंगे तो इससे भी तो हमारे सम्मानित पेशे की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए आए नामांकन का ब्योरा इस प्रकार है:
अध्यक्ष पद: कुल 4 फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें अंकलेश्वर दुबे, कृष्णकान्त राय (के.के.), रामदास राज एवं संजय द्विवेदी ने नामांकन भरा है।
उपाध्यक्ष: काली चरण मिश्रा, माधव प्रसाद पटेल, मनीष कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार सोनी, निधीश कुमार तिवारी एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव ने दांव आजमाया है। वहीं महिला वर्ग में महजबीन अली एवं रश्मि तनेजा ने नामांकन दाखिल किया है।
सचिव : दुष्यंत मिश्रा, गोपाल तिवारी, जितेन्द्र लखन राठौर (जित्तू), के.के.दुबे कृष्ण, नरेन्द्र पाण्डेय, पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी एवं शिरीष यादव ने अपना पर्चा भरा है।
सह-सचिव : पुरुष वर्ग में अरविंद नेमा, बिजेन्द्र सिंह चौहान, पंकज श्रीवास्तव एवं राजेश दुबे मैदान में हैं। महिला वर्ग में ऐनी गोस्वामी, सोमलता अग्निहोत्री एवं नीलम पटेल ने नामांकन दिया है।
कोषाध्यक्ष : आरती जैन एवं श्रीमती रजनी ठाकुर के बीच मुकाबला है।
सह कोषाध्यक्ष : अरविन्द कुमार जैन, कल्याण सिंह दांगी, संदीप चौबे एवं उमाशंकर विनोदे (रज्जू) प्रत्याशी बने हैं।
पुस्तकालयाध्यक्ष : अमित मिश्रा (मिंटू), महेन्द्र कुमार सेन एवं शिवराज लड़िया ने पर्चा भरा है।
कार्यकारिणी सदस्य (महिला वर्ग): किरण कला सैनी, सुमिता विश्वे एवं वंदना लोधी एड. ने नामांकन दाखिल किया है।
कार्यकारिणी सदस्य : आकाश उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव, अखिल समैया, अंकित जैन, गिरीश गौतम, करन जैन, नरेन्द्र सिंह लोधी, रजत बोहरे, सुदर्शन तिवारी, सुनील सिन्हा एवं तुलसीराम चढ़ार ने अपने-अपने फॉर्म जमा किए हैं। सभी 49 नामांकन फॉर्मों की स्क्रूटिनी आज बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चुनाव कार्यालय में की जाएगी। इसके पश्चात् गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की स्थिति में नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। मतदान 21 अगस्त को होगा।
सागरवाणी.डॉट कॉम…. 9425172417
11/08/26

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!