ब्रेकिंग न्यूज़

मुनि श्री सुधासागर जी के दर्शन करने भाग्योदय तीर्थ के ट्रस्टी अचानक पहुंचे कर्रापुर

सागर। निर्यापक 108 मुनिश्री सुधा सागर को श्रीफल भेंट करने भाग्योदय धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी अचानक सोमवार को  कर्रापुर पहुंचे। मुनि श्री के दर्शन से पूर्व ट्रस्ट से जुड़े मुकेश जैन ढाना ने एक वाट्स एप मैसेज चलाया। इसमें उन्होंने ट्रस्टियों से सोमवार सुबह कर्रापुर पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद दोपहर को एक फोटो वायरल हुआ। जिसमें दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बिलहरा, खुद मुकेश जैन ढाना, पूर्व पार्षद चक्रेश जैन आदि दिख रहे हैं। इधर इस फोटो के वायरल होते ही समाज के दो-एक सोशल मीडिया ग्रुपों में एक पूर्व महिला पुलिसकर्मी की गैर-मौजूदगी के बारे में चर्चा छिड़ी रही। सभी ये जानना चाह रहे थे कि भाग्योदय ट्रस्ट में इतना दखल देने के बावजूद वे निर्यापक मुनि श्री के दर्शन करने क्यों नहीं पहुंची। बता दें कि ये वही पुलिसकर्मी हैं जो वर्तमान में केंद्रीय जेल में एक प्रकल्प चला रही हैं।

NEET -UG 2024 परीक्षा के पेपर मामले में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

 

संभावित चातुर्मास के चलते “समर्पण”                         भाग्योदय धर्मार्थ तीर्थ के पदाधिकारियों के अचानक मुनि श्री के समक्ष पहुंचने को लेकर  जैन समुदाय में चर्चाएं गरम हैं। समुदाय से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप में कमेन्ट्स बढ़ गए है। इनमें से चुनिंदा कमेन्ट के अनुसार मुनि श्री सुधा सागर जी के सागर में संभावित चातुर्मास को लेकर बढ़ी घबराहट के कारण वे लोग भी अब उनके सामने समर्पण की मुद्रा में हैं।

समाज के ठेकेदारों में उथल-पुथल क्योंकि, निर्यापक मुनिश्री सुधासागर जी मिलने लोग कर्रापुर पहुंच रहे हैं!

जो चंद दिन पहले तक उनका नाम तक नहीं ले रहे थे और यूं जता रहे थे जैसे निर्यापक मुनि श्री आसपास मौजूद ही न हों। इस सब के पीछे मुनि श्री सुधा सागर जी की ट्रस्टों- मंदिरों के हिसाब-किताब की पड़ताल वाली छवि काम कर रही है। 

02/07/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!