NEET -UG 2024 परीक्षा के पेपर मामले में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
भाजपा सरकार ने नीट परीक्षा देने वाले 24 लाख बच्चो के साथ धोखा किया : राजकुमार पचौरी

sagarvani.com9425172417
सागर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर, द्वारा वर्ष 2024 में NTA द्वारा कराई गई NEET-UG 2024 परीक्षा में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक तथा परीक्षार्थियों को मन माफिक परीक्षा केंद्र देकर व्यापक स्तर पर घोटाला एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चिकित्सा मंत्री के पुतला दहन का आयोजन किया गया।
पुतला दहन के पूर्व कांग्रेस जन सिविल लाइन चौराहे पर एकत्र हुए एवं नारेवाजी की, तत्पश्चात कांग्रेस जन नारेवाजी करते कालीचरण चौराहे तक गए जहाँ पुलिस की झूमा क्षटकी के बाबजूद चिकित्सा मंत्री का पुतला कांग्रेस जनो ने फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजकुमार पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक करके देश के चौबीस लाख युवाओं के साथ धोखा किया हैँ।NEET -UG 2024 की परीक्षा में परीक्षा माफियाओ से मिलकर संपूर्ण भारत में पेपर लीक करके लाखो रुपयों में बेचा गया ।जिसमें व्यापक स्तर पर पैसों का लेनदेन कर भ्रष्टाचार किया गया।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा की मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजो में बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आए हैँ। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती हैँ।इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, रेखा चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से प्रदीप पप्पू गुप्ता,शैलेंद्र तोमर,सुरेंद्र चौबे,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,रमाकांत यादव,राकेश राय , दीनदयाल तिवारी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,जितेंद्र रोहन,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा,समीर खान, प्रियंकर तिवारी शरद पुरोहित, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, रिंकू केसरवानी, जय रैकवार,कमलेश तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी,हीरालाल चौधरी श्री दास रैकवार, रेखा सोनी,रजिया खान, किरण लता सोनी, कार्तिकेय रोहन, पार्षद ताहिर खान,वसीम खान, महेश अहिरवार, दीपक दुबेरूपनारायण यादव, आनंद हेला,सौरभ चौधरी, शहजाद, सन्ना भाई जान, नरेंद्र महावते,निलेश अहिरवार,पवन जाटव,लोकेंद्र विश्वकर्मा, कुंदन विश्वकर्मा, मिथुन खटीक, सहवाग, विवेक राय, मुन्तज़िर भाई जान, सुमित, गंगाराम चौधरी, मानसिंह, अमित तिवारी, महेंद्र मिश्रा,दीपू कोरी, मदन सेन,कुंजी लड़िया,आदिल राय, अजय अहिरवार,कलीम पठान,सैफी पठान, रूपेश साहू, इमरान,रिंकू,इसरार,साहिल, रेहान, शौकत आदि उपस्थित थे।
01/07/2024



