अपराध और अपराधी
Trending

करीला मोतीनगर में लाइव मर्डर: वायु सेनाकर्मी समेत आधा दर्जन आरोपियों ने युवक की खपचा-डंडा मार कर हत्या की

पुरानी बुराई बनी वारदात की वजह, मृतक- आरोपी करीबी रिश्तेदार

sagarvani.com9425172417

सागर।मोती नगर थाना क्षेत्र मेंकरीला मोहन में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अरविंद अहिरवार उम्र 30 साल निवासी संत रविदास वार्ड है।वह बेलदारी का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंद का छोटा भाई साहब सिंह, जो आदतन अपराधी है और  उसके खिलाफ 15-16 अपराध है।

वह मुहल्ले के संत रविदास मंदिर के बाहर बैठा था। तभी उसका विवाद करीबी रिश्तेदार जीवन लाल अहिरवार, प्रभु दास अहिरवार, छोटू कमलेश, बाबू, अर्जुन व अन्य से हो गया। इसी दौरान बीच -बचाव करने अरविंद पहुंचा तो इन लोगों ने उस पर लोहे की रॉड और खपचे ( पान- सब्जी काटने की कैंची) से हमला कर दिया। घटनाक्रम का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार घटनाक्रम रात करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच का है। आरोपियों में से कमलेश व छोटू को छोड़कर बाकी सब पुलिस की अभिरक्षा में है। प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि, आरोपी जीवन की लड़की की शादी में साहब  व अरविंद ने कोई विवाद किया था। जिसके बाद से दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी। प्रभुदास और अरविंद व साहब की मां आपस में बहनें हैं। दोनों ही नजदीकी रिश्तेदार है। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों में एक बाबू अहिरवार वायुसेना का कर्मचारी बताया जा रहा है। फिलहाल वह भी पुलिस की अभिरक्षा में है। टीआई राजपूत के अनुसार मामले की जांच जारी है। मौके से गायब हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। विवेचना जारी है।

09/08/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!