922 हाजियों की मौत क्योंकि सऊदी अरब में पारा 52°C, मृतकों में 68 भारतीय
सऊदी अरब में भीषण गर्मी पड़ रही है। लाखों की संख्या में यहां हज यात्री पहुंचे हैं, इस बीच गर्मी की चपेट में आने से 550 से अधिक हाजियों की मौत हो गई है।

sagarvani.com9425172417
एजेंसी। सऊदी अरब में भीषण गर्मी पड़ रही है और तामपान 52°C के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी हज यात्रियों को उठानी पड़ रही है। अब तक गर्मी की चपेट में आने से कम से कम 922 हजियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में कम से कम 600 मिस्र के नागरिक हैं। जबकि भारतीयों की संख्या 68 है। उनमें से एक भोपाल का हज यात्री बताया जा रहा है। कई अन्य की मिसिंग की जानकारी है। इनमें से ज्यादातर की मौत गर्मी की वजह से होने वाली परेशानियों के चलते हुई है।
पाकिस्तान में बकरीद पर कुर्बानी देने के आरोप में 36 लोग गिरफ्तार
एक राजनयिक ने कहा कि मिस्र के हज यात्रियों में से अधिकांश की मौत गर्मी की वजह से हुई है।
जॉर्डन के 60 लोगों की गई जान राजनयिकों के मुताबिक कम से कम जॉर्डन के 100 से अधिक लोगों की भी मौत हुई है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों की तरफ से अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 922 हो गई है। राजनयिक ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में सैकड़ों शव थे।
पाइंट दर पाइंट बढ़ रहा तापमान पिछले महीने सऊदी की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी जिसके मुताबिक जलवायु परिवर्तन से हज यात्रा के प्रभावित होने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि जिन जगहों में हज किया जाता है, वहां का तापमान हर दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस (0.72 डिग्री फारेनहाइट) से बढ़ रहा है। सऊदी अरब के मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मक्का की ग्रांड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
पिछले साल 200 से अधिक लोगों की हुई थी मौत पिछले साल हज के दौरान गर्मी से करीब 240 हाजियों की मौत हुई थी, जिसमें ज्यादातर इंडोनेशिया के नागरिक थे। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक गर्मी से बीमार हुए करीब दो हजार हज यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। मक्का के बाहर मीना में एक न्यूज एजेंसी के पत्रकारों ने तीर्थयात्रियों को अपने सिर पर पानी की बोतलें डालते हुए देखा, जबकि वॉलेंटियर्स ने उन्हें ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट आइसक्रीम दी। सऊदी अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को छाते का उपयोग करने, खूब पानी पीने और दिन के सबसे गर्म घंटों के दौरान धूप में निकलने से बचने की सलाह दी थी।
20/06/2024



