चर्चित
Trending

मण्प्पुरम गोल्ड फाइनेंस की चोरी !  43.60 ग्राम सोना गिरवी रखा, 6 महीने बाद बता रहे 36. 60 ग्राम

             sagarvani.com9425172417

सागर। मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड की परकोटा ब्रांच से बीते महीनों में गिरवी रखे सोने की चोरी और फिर आरोपी महिला कर्मचारी की आत्महत्या की सनसनीखेज घटना हुई थी। उसी चोरी हुए सोने के मालिक की ये शिकायत है। जिसके मुताबिक फाइनेंस कंपनी चोरी गए सोने के मालिक को कम सोना वापस करने की बात कह रही है। सोने के मालिक का नाम अमित नलवंशी निवासी बीना है। अमित का कहना है कि मणप्पुरम फाइनेंस से सितंबर 2024 में 43.60 ग्राम सोना गिरवी रखकर 65 हजार रु. का लोन लिया था। समय पर मूल रकम व ब्याज चुका रहा था। इस बीच मार्च में फाइनेंस कंपनी के लॉकर से सोना चोरी हो गया और आरोपी कर्मचारी ने सुसाइड भी कर लिया। मैंने मणप्पुरम प्रबंधन से अपने सोने की रिकवरी के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने जवाब दिया कि आपको सोना तो वापस दिया जाएगा लेकिन इसमें से 7 ग्राम की कटौती होगी।

पुलिस रिपोर्ट में 43.60 ग्राम सोना और ग्राहक को बता रहे कम वजन

गोल्ड फाइनेंस ने कटौती के पीछे तर्क दिया कि गिरवी रखे गए सोने में पत्थर व मोम भी शामिल थे। जिसका वजन करीब 7 ग्राम है, इसलिए कटौती की गई है। अमित का कहना है कि, जब मैंने यह सोना गिरवी रखा था। तब कंपनी ने उसकी परख व वजन किया था। जो 43.60 ग्राम था और उसी आधार पर लोन की राशि दी थी। इसके अलावा, चोरी के मामले में कंपनी ने पुलिस से जो शिकायत की है, उसमें भी सोने का वजन 43.60 ग्राम दर्शाया है। फिर वह मुझे क्यों कम दे रही है, यह बात समझ से परे है। अमित का कहना है कि पिछले दिनों मण्प्पुरम फाइनेंस कंपनी के कस्टमर केयर ऑफिस से एक चिट्ठी आई। जिसमें मुझे कम सोना वापस करने वाले इस मामले में सहमति देने कहा गया।

मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस के लॉकर से जेवर चुराने की आरोपी महिलाकर्मी ने किया सुसाइड 

कंपनी के अधिकारी बात करने तैयार नहीं, परेशान हो रहा हूं

अमित का कहना है कि, मैं बीना नगर पालिका में एक साधारण सफाईकर्मी हूं। मैंने छोटी-छोटी बचत कर पत्नी के लिए जेवर बनवाए थे। जिन्हें घरेलू जरूरत के चलते गिरवी रख दिया। मैंने ये सारी बात परकोटा ब्रांच के जिम्मेदार अधिकारियों समेत अन्य स्टाफ को भी बताई। लेकिन वे लोग मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। फिलहाल यहां अधिकांश स्टाफ बदल चुका है। नया स्टाफ मेरी बात सुनने तैयार नहीं है। अमित का कहना है कि मैं पहले ही अपने सोने की चोरी से परेशान हूं। इस पर से अधिकारियों का यह रवैया मुझे और ज्यादा तनावग्रस्त कर रहा है। अगर मुझे पूरा सोना नहीं लौटाया जाता है तो मैं कोर्ट जाऊंगा। साथ ही प्रेस-सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए कंपनी की इस बेईमानी के बारे में बताऊंगा। इस मामले में सागरवाणी ने मण्प्पुरम की एबीएच पूजा रैकवार से बात की। जवाा मिला कि ग्राहक अनिल गलतफहमी के शिकार हैं। सोना गिरबी रखते समय रसीद पर जेवर का वजन व उसमें शुद्ध सोने की मात्रा स्पष्ट दर्ज है। कंपनी उन्हें शुद्ध सोना लौटाने की बात कह रही है।

18/06/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!