अपराध और अपराधीइतिहासखबरों की खबरचर्चितचुनाव चर्चाचौपाल/चौराहाजल,जंगल और जानवरब्रेकिंग न्यूज़मीडिया मीमांसाविविधाशख्सियतसियासत

पुलिस और अपराधी दोनों की जिम्मेदारी सीएम डॉ.मोहन यादव ने अपने पास रखी

सागर। मप्र सरकार के केबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों की बीट मतलब कार्य क्षेत्र तय हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह और जेल अपने पास रखा है। मतलब साफ है कि वे कानून व्यवस्था से लेकर आरोपी- अपराधियों तक का हिसाब खुद रखेंगे। कुछ और भी सेकेण्डरी टाइप के डिपार्ट अपने पास रखे हैं। जो उनकी शासन-प्रशासन पर पकड़ बनाए रखने की तरफ इशारा करते हैं। संदेह नहीं है कि केंद्रीय नेतृत्व एक्स – सीएम शिवराजसिंह के जलाल को कमतर नहीं आंक रहा है इसलिए अति महत्वपूर्ण विभाग सीएम डॉ. यादव के मार्फत अपनी कमानदारी में छुड़वा लिए हैं।

 

 

बहरहाल सागर या यूं कहें कि बुंदेलखंड के नए सुल्तान गोविंदसिंह  राजपूत को एक बार फिर राशन दुकान से लेकर वेयर हाउस और खाद्यान्न की खरीदी- स्टोरेज के मुखिया बनाया गया है। ये एक बड़ा महकमा है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 साल तक गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण के कारण जंबो शक्ल अख्तियार कर चुका है। राजपूत, पहले भी भाजपा की सरकार में इस विभाग के मंत्री रह चुके हैं। नई सरकार ने उन्हें एक बार फिर यही जिम्मेदारी दी है। सीएम समेत बाकी मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं।
1. डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्यौगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबन्धन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हों.
2.  जगदीश देवड़ा, उप मुख्यंत्री
वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
3. राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
4. कुंवर विजय शाह, मंत्री
जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत
एवं पुनर्वास
कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री 
नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
6.  प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
7.  राकेश सिंह, मंत्री
लोक निर्माण विभाग
8. करण सिंह वर्मा, मंत्री
राजस्व
9. उदय प्रताप सिंह, मंत्री
परिवहन, स्कूल शिक्षा
10. सम्पतिया उईके, मंत्री
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
11. तुलसीराम सिलावट, मंत्री
जल संसाधन
12. एदल सिंह कंषाना, मंत्री
किसान कल्याण एवं कृषि विकास
13. निर्मला भूरिया, मंत्री
महिला एवं बाल विकास
14. गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
15. विश्वास सारंग, मंत्री
खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
16. नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
17. नागर सिंह चौहान, मंत्री 
वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
18. प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री
ऊर्जा
19. राकेश शुक्ला, मंत्री
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
20 . चेतन्य काश्यप, मंत्री
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
21. इन्दर सिंह परमार, मंत्री
उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा).
22. कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण.
23. धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
24  दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कुटीर एवं ग्रामोद्योग
25. गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार).
26. लखन सिंह पटैल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
पशुपालन एवं डेयरी
27. नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
28. नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
29. प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री
नगरीय विकास एवं आवास
30. अहिरवार दिलीप, राज्यमंत्री
वन, पर्यावरण
31. राधा सिंह, राज्यमंत्री
पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!