अपराध और अपराधीचर्चित

गड़ा धन खोदने के नाम पर ठगी के आरोपी बाप-बेटे मय परिवार के गायब, सीएम हेल्पलाइन लगाकर पुलिस को उलझाया

sagarvani.com9425172417

सागर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र मेें गड़ा धन खोदने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोपी बाप-बेटे अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। जानकारी मिली है कि ठगी के मुख्य आरोपी देवीसिंह रजक और उसके बेटे कृष्णा रजक के साथ अब पत्नी और मां भी गायब हो चुकी है। मामले में दिलचस्प तथ्य ये है कि आरोपी देवीसिंह की पत्नी और मां ने सिविल लाइंस पुलिस के खिलाफ सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत भी की है। इन लोगों का कहना था कि देवीसिंह व कृष्णा की खोजबीन के नाम पर पुलिस हम लोगों को परेशान कर रही है। पुलिस इस शिकायत पर कोई एक्शन ले पाती। इसके पहले ही ये लोग गायब हो गए। बता देंं कि पुलिस इन लोगों के खिलाफ बीते 29 अक्टूबर को ठगी समेत अन्य गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके पहले करीब महीने भर तक मकरोनिया सीएसपी मामले की जांच करती रहीं।

चूक फिर आई सामने बैंक एकाउंट सीज, रकम नहीं मिली

इस प्रकरण की जांच कर रही सिविल लाइन थाने समेत पुलिस के आला अधिकारियों की चूक बार-बार उजागर हो रही है। पहले तो पुलिस ने इस मामले में पर्याप्त सुबूत होने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा दिया। जिसका फायदा आरोपियों ने लोगों से कथित रूप से ठगी गई रकम को ठिकाने लगाकर उठाया। इसका सुबूत ये है कि एफआईआर के बाद जब पुलिस ने आरोपी देवीसिंह रजक व उसके परिजनों के बैंक खातों की पड़ताल की तो उनमें खास रकम नहीं मिली। पुलिस ने ये खाते सीज करा दिए हैं। साफ है कि आरोपियों को एफआईआर किए जाने का संदेह काफी पहले से हो गया था। इसलिए उन्होंने समय रहते बैंकों से रकम निकाल ली। सिविल लाइंस पुलिस की दूसरी चूक इन आरोपियों के गायब होने के रूप में सामने आई। आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने इन लोगों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस बाप-बेटे के स्वयं थाने आकर पेश होने का इंतजार करती रही और आरोपी मौके से फरार हो गए। उस पर से आरोपी के परिजनों ने उनके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी कर दी।

16/11/2024 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!