अपराध और अपराधी
Trending

रेलवे स्टेशन पर उठाइगिरों का आतंक, मजदूर से मोबाइल झपट ले गया किशोर

    मोबाइल लूट का शिकार आदिवासी मजदूर                                           sagarvani.com9425172417
सागर। मुख्य रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का जमावड़ा बढ़ रहा है। जिसके चलते यहां मारपीट, छीना-झपटी और लूट सरीखी की घटनाएं बढ़ीं हैं। मंगलवार की ही रात को एक मजदूर से एक किशोरवय लड़का उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। कटनी निवासी यह मजदूर प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। इसके पूर्व एक यात्री से भी उसका छोटा सा बैग छीनने की कोशिश की गई। लेकिन अन्य यात्रियों की डांट-डपट के बाद संदिग्ध व्यक्ति वहां से भाग निकला।
पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन किशोर हाथ नहीं लगा
मोबाइल लूट का शिकार हुए मजदूर सूरज कोल ने बताया कि मैं, कटनी जाने के लिए प्लेटफार्म के बाहर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान में मोबाइल की स्क्रीन चला रहा था। तभी एक १५-१६ साल का लड़का आया। उसने मुझ से मोबाइल छीन लिया। मैंने विरोध किया तो वह मुझसे मारपीट पर उतारू हो गया। उसने मुझे रेलवे की निर्माणाधीन ड्रेनेज डक्ट में गिरा दिया। इसके बाद वह भाग गया। मेरे द्वारा शोर-शराबा करने पर पुलिस व अन्य लोग उस लड़के के पीछे कछयाना मोहल्ला तरफ भागे लेकिन वह नहीं मिला। कैंट थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल छीनने वाले लड़के की पहचान हो गई है। वह पहले भी इसी तरह की घटनाएं कर चुका है।

    • सागर रेलवे स्टेशन का वह हिस्सा जहां लूट व छीना – झपटी की वारदातें होती हैं।

नाबालिगों से अपराध करा रहे मंझे हुए बदमाश     मजदूर से जिस किशोर ने मोबाइल छीना है। उसका नाम सुरेश (परिवर्तित) बताया जा रहा है। वह इसके पूर्व भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। नाबालिग होने के कारण वह अक्सर पुलिस की सख्ती से बच जाता है। चंद दिन रिमांड होम में काटने के बाद वह इसी तरह की घटनाएं करने लगता है। स्टेशन क्षेत्र के व्यवसायियों व ऑटो चालकों का कहना है कि इन अपराधी बालकों के पीछे आसपास के मंझे हुए बदमाश हैं। जो लूट का माल ठिकाने लगाने का काम करते हैं। बदले में वे उन्हें रकम के अलावा शराब-गांजा आदि उपलब्ध कराते हैं। इस घटनाक्रम के बाद कैंट पुलिस का कहना है कि इस घटनाक्रम समेत अन्य मामलों में लिप्त युवकों व किशोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। अपराधों की पुनरावृत्ति नहीं हो। इसलिए प्लेेटफार्म के आसपास के सुनसान एरिया में गश्त बढ़ाई जा रही है।08/02/2024

रेलवे स्टेशन के इस हिस्से में भी आपराधिक तत्वों का डेरा रहता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!