लोकल तबादले: मकरोनिया थाना प्रभारी चौहान को सानौधा भेजा, मालथौन से नवीन जैन को वापस बुलाया
एसपी सुजानिया ने निरीक्षक से सिपाही स्तर के 52 पुलिसकर्मियों के तबादले किए,आगासौद प्रभारी नितिन पाल को मिली मकरोनिया की जिम्मेदारी

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर, अनुराग सुजानिया ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा आदेश जारी करते हुए जिले में पदस्थ 52 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में निरीक्षकों से लेकर आरक्षकों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।निरीक्षकों की बात करें तो जानकी प्रसाद कोंदर ठाकुर को पुलिस लाइन सागर से थाना जैसीनगर, दिनेश भोजक को पुलिस लाइन सागर से थाना मालथौन, भरत सिंह ठाकुर को थाना सानौधा से पुलिस लाइन सागर, नवीन कुमार जैन को थाना मालथौन से पुलिस लाइन सागर, कार्यवाहक निरीक्षक नितिन पाल को थाना आगासौद से थाना मकरोनिया, कार्यवाहक निरीक्षक अनुपमा शर्मा को पुलिस लाइन सागर से थाना आगासौद, कार्यवाहक निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौहान को थाना मकरोनिया से थाना सानौधा, कार्यवाहक निरीक्षक अनिल तिवारी को थाना अजाक से थाना केसली और कार्यवाहक निरीक्षक दिलराज कुमार तिवारी को पुलिस लाइन सागर से थाना अजाक भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों की श्रेणी में शशिकांत गुर्जर को थाना जैसीनगर से थाना मोतीनगर, रामअवतार धाकड़ को चौकी सीहोरा राहतगढ़ से चौकी बिलहरा सुरखी, सत्यव्रत धाकड़ को चौकी बिलहरा सुरखी से चौकी ढाना सुरखी, मनोज कुमार राय को चौकी बरोदिया मालथौन से थाना बंडा, मनोज वास्कले को चौकी उजनेत बांदरी से चौकी बरोदिया नौनागिर थाना खुरई, रूपकिशोर जोराम को थाना बीना से चौकी छोटीबजरिया बीना, अरविन्द सिंह ठाकुर को चौकी हीरापुर शाहगढ़ से थाना बरायठा, गणपत सिंह बुंदेला को थाना बांदरी से चौकी हीरापुर शाहगढ़, मनीषा तिवारी को चौकी ढाना सुरखी से चौकी शाहपुर सानौधा और सत्येन्द्र सिंह गुर्जर को चौकी बराय शाहगढ़ से थाना बांदरी स्थानांतरित किया गया है।
सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) में कार्यवाहक एएसआई अभिषेक पटेल को पुलिस लाइन सागर से चौकी सीहोरा राहतगढ़, कार्यवाहक एएसआई गनगौरा अहिरवार को थाना सुरखी से पुलिस लाइन सागर, कार्यवाहक एएसआई अखलेश कुमार झारखडिया को थाना राहतगढ़ से थाना देवरी, कार्यवाहक एएसआई सुरेन्द्र सिंह को थाना खुरई शहर से थाना राहतगढ़, कार्यवाहक एएसआई मथुरा प्रसाद को चौकी बरोदिया नौनागिर खुरई ग्रामीण से थाना शाहगढ़ और कार्यवाहक एएसआई अरुण कुमार श्रीवास्तव को थाना मालथौन से चौकी उजनेत थाना बांदरी पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षकों की सूची के अनुसार कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सतीश कुमार को थाना जैसीनगर से थाना देवरी, अमित कुमार को थाना सुरखी से थाना शाहगढ़, मीना सेन को थाना सुरखी से थाना नरयावली, राजा सिंह दांगी को थाना राहतगढ़ से थाना देवरी, ऋषिराज चौबे को थाना राहतगढ़ से थाना शाहगढ़, प्रदीप कोरी को पुलिस लाइन सागर से थाना सुरखी, कमलेश नामदेव को थाना यातायात से थाना जैसीनगर, मनोहरमुरारी को थाना राहतगढ़ से थाना बहरोल, बाबू सिंह को थाना गोपालगंज से चौकी कर्रापुर बहेरिया, विश्वनाथ को थाना खुरई शहर से थाना बहेरिया, जगदीश अहिरवार को चौकी कर्रापुर बहेरिया से थाना खुरई शहर, करुणा को थाना जैसीनगर से चौकी सीहोरा राहतगढ़, सुनील दत्त पांडे को चौकी ढाना सुरखी से थाना बहेरिया, दीपक शुक्ला को थाना बांदरी से पुलिस लाइन सागर और सुरेन्द्र को थाना कोतवाली से थाना खुरई ग्रामीण भेजा गया है।
आरक्षकों में भी बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है, जिसमें अंकलेश कुमार को पुलिस लाइन सागर से थाना जैसीनगर, हुकमसिंह धुर्वे को थाना महाराजपुर से थाना जैसीनगर, रघुराज सिंह धुर्वे को थाना राहतगढ़ से थाना महाराजपुर, देवेन्द्र यादव को थाना मकरोनिया से चौकी बराय शाहगढ़, सुदामा सेन को थाना मकरोनिया से थाना भानगढ़, मनीष यादव को थाना बंडा से चौकी कर्रापुर बहेरिया, गजेन्द्र अहिरवार को थाना रहली से चौकी कर्रापुर बहेरिया, काशीराम अहिरवार को चौकी कर्रापुर बहेरिया से थाना बंडा, दुर्गेश सोनी को चौकी कर्रापुर बहेरिया से थाना देवरी, रविप्रकाश को थाना केसली से थाना शाहगढ़, साल्वी पंडित को थाना बीना से थाना खुरई शहर और सतीश शर्मा को थाना आगासौद से थाना खुरई शहर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।9425172417….16/06/2026



