
सागर। कैंट थानांतर्गत एक किन्नर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान आशीष अहिरवार उर्फ आशिकी(22) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक आशीष ने कुड़ारी गांव स्थित अपने घर पर सोमवार शाम करीब 6.30 बजे फांसी लगा ली। हालांकि जब वह फांसी लगा रहा था। तब उसके साथ रहने वाला ड्राइवर आबिद मौके पर पहुंच गया था। उसने खिड़की से आशीष को फांसी लगाते देख लिया था। उसने उसे रोका और साथ-साथ उसका मोबाइल के कैमरे वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह उस कमरे के छप्पर को तोड़कर अंदर घुसा और अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आशीष, अपने गुरु किन्नर संध्या के साथ रेलवे स्टेशन के पार्सल रूम के सामने भी आता जाता रहता था। किन्नर संध्या ने बताया कि आशीष बीते कई दिनों से परेशान था। असल में उसे जिला न्यायालय में चल रहे एक प्रकरण में जेल की सजा होने का डर सता रहा था। संध्या के अनुसार आशीष और उसके कुछ साथियों का हिमांशु नाम के एक युवक से गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक-डेढ़ साल पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आशीष को जानलेवा हमला करने के आरोप में चालान पेश किया था। संध्या के अनुसार, आशीष के विरुद्ध गवाही होने के कारण उसे सजा होना तय लग रहा था। इसके चलते वह चिंता में रहने लगा था। इसलिए मुमकिन है कि उसने यह कदम उठाया हो। इधर इस घटनाक्रम के बाद आशीष के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। वे मोतीनगर थानांतर्गत करीला क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने आशीष के शव का पीएम कराकर नरयावली नाका शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया
23/12/2025



