ब्रेकिंग न्यूज़

मुनि श्री सुधासागर महाराज तेवर देख तेजी से वायरल हो रही है भाग्योदय के ट्रस्टियों की लिस्ट

दावा किया जा रहा है कि लिस्ट में एक ही परिवार के 2 से 3 सदस्य तक शामिल

sagarvani.com9425172417

सागर। 48 घंटे पहले दिगंबर जैन संत निर्यापक मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने भाग्योदय धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों लेकर तीखी टिप्पणी की थी। जिसके कुछ समय बाद ही इस ट्रस्ट के 43 मेम्बरान( सदस्यों) की सूची समाज में वायरल हो गई है। चर्चा है कि इस ट्रस्ट पर चंद परिवार का एकाधिकार सा है। उदाहरण के लिए महेश बिलहरा के परिवार से रितुल, राहुल और अर्चित सराफ तथा आनंद स्टील से आनंद जैन व नीटू जैन के नाम शामिल हैं। यानी एक परिवार से 2-3 लोग तक शामिल हैं। ट्रस्टों के कामकाज के जानकारों का कहना है कि किसी भी ट्रस्ट में एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य होने पर निर्णय या प्रस्ताव को मान्य कराना आसान हो जाता है। ये निर्णय खरीद- फरोख्त, नौकरी- नियुक्ति, ठेकेदारी, दान या सेवा आदि से जुड़े हो सकते हैं। जैन समुदाय के लोगों के अनुसार सूची में एक बात और गौर करने लायक है कि इसमें दो- एक ऐसे नौजवानों को जगह दी गई है। जिनकी उम्र 25-26 साल है। जबकि समाज में और भी वरिष्ठ लोग हैं जो ट्रस्ट के प्रकल्पों के बेहतर संचालन के लिए अपना समय व श्रम दे सकते हैं। लेकिन ट्रस्ट के मजबूत व प्रभावशाली सदस्य यहां परिवारवाद बढ़ाने की गरज के चलते इन लोगों को इंट्री नहीं देते। वे अपने ही भाई-भतीजों को एडजस्ट करते रहते हैं।

मुनिश्री सुधासागर जी महाराज बोले, भाग्योदय के ट्रस्टी और उनके चमचे हो जाएं अंडर ग्राउंड, गड़ेता सांप होते हैं ट्रस्टी

यहां बता दें कि समाधिष्ट आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से बने भाग्योदय धर्मार्थ ट्रस्ट व उसके अस्पताल के पास देश भर से दान में कई सौ करोड़ रुपए मिले हैं। तराजू के पलड़े ऊपर-नीचे करते धर्मस्थ समाजजन, कतिपय ट्रस्टियों द्वारा इस राशि के दुरुपयोग की आशंका जताते रहते हैं।

” उन्हें” अब इज्जतदार भूमिका की तलाश

इधर मुनि श्री के तेवर देख ट्रस्टी खेमा के एक खैरख्वाह, जो चुनावों में “लक्ष्य” नहीं भेद पाने के लिए जाने जाते हैं। वे भी हवा बदलती देख अपना रोल फिट करने में जुट गए हैं। शहर के करीब हवाई पट्टी वाले गांव के निवासी यह शख्स, स्वयंभू मीडिया प्रभारी बन प्रेस को मुनि श्री की दिनचर्या समेत चार्तुमास आदि के बारे जानकारी बांट रहे हैं।

आखिर क्यों पाकिस्तान जाने को मजबूर हुए सागर के 110 लोग !

यहां बता दें कि मुनि श्री 108 सुधासागर जी के सागर चातुर्मास को लेकर पिछले महीने भाग्योदय में एक भीतरी मीटिंग हुई थी। जिसमें एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई थी। अब यही मीटिन्गबाज यहां-वहां भटक रहे हैं। इन सभी की एक ही अभिलाषा है कि इस चार्तुमास में कैसे भी “इज्जतदार” भूमिका मिल जाए। ताकि भाग्योदय ट्रस्ट में पुराना रोल-पार्ट बना रहे।

18/07/2024

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!