मुनिश्री सुधासागर जी महाराज बोले, भाग्योदय के ट्रस्टी और उनके चमचे हो जाएं अंडर ग्राउंड, गड़ेता सांप होते हैं ट्रस्टी

ब्रेकिंग न्यूज़

.     sagarvani.com।9425172417.

सागर। श्री मंगलगिरी क्षेत्र के बाद अब भाग्योदय धर्मार्थ ट्रस्ट का नंबर आएगा। इस आशय की खबर सागरवाणी डॉट कॉम ने 4 दिन पहले ही जारी की थी। निर्यापक मुनि श्री 108 श्री सुधा सागर जी महाराज ने मंगलवार शाम को श्री वर्णी जी ट्रस्ट मोराजी में अपने चातुर्मास को लेकर जैन समाज के लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर कलश स्थापना से भाग्योदय में चातुर्मास प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाग्योदय के ट्रस्टियों व उनके चमचों को अंडर ग्राउंड रहने के लिए ताकीद किया। बोले, कुछ भी गड़बड़ की तो बगैर कुछ बोले स्थान परिवर्तन कर दूंगा।

उन्होंने मंगल गिरी क्षेत्र और मोराजी ट्रस्ट को लेकर भी बात की और यहां चल रहे विकास कार्यों पर नाखुशी जताई। उन्होंने कतिपय ट्रस्टियों को गड़ेता सांप कहा। बोले कि ये लोग कुंडली मार कर बैठ जाते हैं। लेकिन हमें  उन्हें मारना नहीं है। हमें उनकी यही कुंडली खोलना है।

UgkxOVeL_S6liGKE6n5LmFZ_LeidBFc5Mq1e?si=Y0Lh4pgJLlwWaiza

इधर मुनि श्री सुधासागर ने मंगलगिरी के ट्रस्टियों को हटने कहा, उधर SDM भाग्योदय ट्रस्ट का लेखा-जोखा खंगाल रहे