अपराध और अपराधीखबरों की खबरचर्चितब्रेकिंग न्यूज़विविधा

घिनौना सच: सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के स्नान से एकत्र दूध की खीर भक्तों को बंटती थी !

एक न्यूज चैनल पर डीबेट के दौरान साध्वी विश्वरूपा ने किया दावा

सुंदर महिलाओं को ही मिलता था आश्रम में प्रवेशः साध्वी विश्वरूपा

sagarvani.com9425172417

 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ को सप्ताह बीतने को है। 121+ बेगुनाह लोगों को लील चुकी इस घटना के बाद रोज नए खुलासे हो रहे है। उन्हीं में से एक घिनौना सच साध्वी विश्वरूपा ने जाहिर किया है। एक न्यूज चैनल पर खुली डिबेट के दौरान विश्वरूपा ने दावा किया कि आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों का बयान है कि वह जिन सुंदर महिलाओं को अपने पास रखते थे। वो उन्हें पानी व दूध से .नहलाती थीं। वह दूध पाइप के द्वारा एकत्र किया जाता था और उसकी खीर बनाकर सभी भक्तों में बतौर प्रसाद बांटी जाती थी।

आश्रम में  सुंदर महिलाओं को देता था एंट्री

सनातनी धर्मगुर साध्वी विश्वरूपा ने एक  दावा ये भी किया कि सूरजपाल अपने आश्रम में सिर्फ सुंदर महिलाओं को एंट्री देता था।उन्होंने कहा, कुछ दिनों पहले मैं उनके दौसा वाले आश्रम को लेकर एक खबर देख रही थी कि वह सिर्फ सुंदर महिलाओं को छांट-छांटकर अपने पास रखते थे। आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों का बयान है कि वह सुंदर महिलाओं को अपने पास रखते थे।

मानवता की बात करने वाले भागे                                    साध्वी ने दावा करते हुए कहा, ‘सभी को जाग्रत होना चाहिए। सही और गलत का भान होना चाहिए। अपने प्रवचन में वह ‘मानवता’ और सत्य की खोज’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। सबसे बड़ी मानवता तो उन्होंने वहीं पर दिखा दी जब उनके सामने ही भगदड़ मच रही थी, लोग कुचले जा रहे थे और वह वहां से भाग गए। मोबाइल भी वहां बैन था, वीडियो बनाना भी बैन था, किसी को जानकारी नहीं थी।

भोले बाबा के वकील बोले, जहर छिड़कने से मची भगदड़

भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने हाथरस भगदड़ की घटना को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा- घटना के वक्त हाफ पैंट पहने हुए 15-20 लोग आए। उन्होंने भीड़ में जहरीला स्प्रे छिड़का, जिससे लोगों का दम घुटने लगा और वे भागने लगे। इसी से भगदड़ मच गई। एपी सिंह ने कहा, साजिश के तहत हत्याएं हुई हैं। मैं एसआईटी से आग्रह करता हूं कि वह जांच करे कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं। इथर, हाथरस घटना को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। कहा- हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए। दोषियों को कठोर सजा दी जाए, जिससे दोबारा ऐसी घटना न हो। राहुल ने हादसे के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। मुआवजे की राशि बढ़ाने की भी मांग की। एजेन्सी द्वारा जारी

08/07/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!