चर्चित
Trending

समाधिस्थ आचार्यश्री ने सुधासागर जी को दिया ही क्या ?….. पर भड़का सागर का सकल जैन समाज

ज्ञापन में कहा, मुनि श्री सुधासागर जी ने पूरी मानव जाति को कुत्ता कहा

sagarvani.com9425172417

सागर। सकल जैन समाज द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए  ज्ञापन के मुताबिक ताजा विवाद की शुरुआत अशोकनगर में 16 अगस्त को मुनि श्री सुधासागरजी महाराज के जिज्ञासा समाधान शिविर से हुई। जहां सागर के वर्णीकॉलोनी निवासी वयोवृद्ध संतोष जैन पटना ने माइक पर कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर ने दिया ही क्या है ?…. गुरु और गुरुभाईयों ने आपको तीन साल धक्का ही दिया है… करीब 6-7 मिनट तक मंच से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जो कि अब समाधिस्थ हो चुके है। जिनके पूरे विश्व में लाखों अनुयायी है। अब उनके आचार्य पद पर श्री 108 समयसागर जी महाराज सुशोभित है। उनका नाम लेकर कि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने डेढ़ साल से क्या किया है? आचार्य पद संभाल नहीं पा रहे हैं। हे महाराज हम आपको आचार्य पद देना चाहते है। सागर दमोह और अशोकनगर समाज यह आचार्य पद आपको देना चाहती है। संतोष पटना की इस सार्वजनिक बयानबाजी ने सकल जैन समाज को आंदोलित होने पर विवश कर दिया।

मुनि श्री सुधासागर जी ने पूरी मानव जाति को कुत्ता कहा

ज्ञापन के मुताबिक मुनि श्री सुधासागर जी ने पटना की इस टिप्पणी के जवाब में कहा कि देखो आचार्य पद की चर्चा हो रही है। अब संतोष तुमने छू कर दिया अब समाज के कुत्ते भौकेगें। ज्ञापन देने वालों का कहना है कि जैन समाज में जो भी आचार्य श्री विद्यासागर जी के भक्त इस वक्तव्य को सुनकर पीड़ित होगा और सोशल मीडिया आदि पर अपनी राय, विचार व्यक्त करेगा। उसे मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने सीधा कुत्ता कहा । मानव जाति को इतने बड़े मंच से मुनि श्री सुधासागर जी महाराज द्वारा कुत्ता कहना मानव जाति का सीधा अपमान है। इसके पहले भी मुनि श्री सुधासागर जी ने. करीब एक वर्ष पहले हिण्डोरिया प्रवचन जिज्ञासा समाधान में 11 मिनट में 14 बार सागर समाज के लिए कुत्ता कुतिया कहा था।

अशोकनगर के एसपी विनीत जैन को भी घेरा

ज्ञापन में लेख है कि मंच पर अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन भी मौजूद थे। वह देव शास्त्र में गुरू का महत्व जानते है। टीकमगढ़ के रहने वाले है। पत्रकांड से लेकर वर्तमान में जो भी मुनि श्री सुधासागर जी द्वारा आचार्य श्री समय सागर जी एवं संघ का विरोध किया जा रहा है। उससे भली-भांति परिचित हैं। इसके बावजूद वह स्वयं मंच से यह सब देखते-सुनते रहे। उनके द्वारा इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया। इस प्रकरण में एसपी विनीत जैन के कथन लिये जाएं एवं उनकी विभागीय जॉच भी करवाई जायें कि पुलिस अधीक्षक पद पर रहकर वह सिविल ड्रेस में मंच पर कैसे बैठे थे। उनके इस कृत्य सेे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है।

शौचालयों में स्त्री लज्जा भंग करने वाले पंपलेट चस्पा कराए

ज्ञापन में कुछ युवकों पर नामजद आरोप लगाया है। समाजजनों का कहना है कि यह युवक मुनि सुधासागर जी से प्रेरित होकर समाज की गौरव ब्रह्मïारिणी दीदियों के बारे द्विअर्थी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनके बारे में आपत्तिजनक टीका-टिप्पणियों वाले पंपलेट-पोस्टर शहर के लिंक रोड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों में चस्पा कर रहे हैं।

चैनलों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की

ज्ञापन के अनुसार जैन धर्म का कवरेज करने वाले कुछ चिन्हित चैनल जैन समाज के भक्तों के बीच इस प्रकार के वीडियो प्रचारित प्रसारित करते हैं ताकि उनकी टीआरपी बढ़े। समाज की मांग है कि ऐसे चैनलों के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए। चैनलों के विरुद्ध हिंसा उकसाने के प्रकरण दर्ज किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महेश जैन बिलहरा, अनिल नैनधरा, दिनेश बिलहरा, जिनेंद्र गौरझामर, शुभम जैन जैसीनगर, तरुण कोयला, सुरेंद्र मालथौन, वीरेंद्र मालथौन, सट्टू कर्रापुर, ऋषभ हनी बांदरी, दिनेश ताजपुर, मुन्ना लंबरदार समेत समाज की महिलाएं भी शामिल थे। 

19/08/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!