53 डिग्री पर बना है रजाखेड़ी- कैंट आरओबी, 70-80 किमी की स्पीड संभव
शनिवार को पीडब्ल्यू मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण

सागर। सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग क्रमांक-26 के छूटे हुये भाग में नगरपालिका मकरोनियाँ से परेड मंदिर तरफ जाने हेतु आरओबी का शनिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेशसिंह ने किया। निर्माण एजेंसी ने दावा किया है कि ये ओवर ब्रिज 53 डिग्री पर बना है। जिसके चलते इस ओवर ब्रिज से वाहन 70-80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आवाजाही कर सकते हैं। इधर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने पीडब्ल्यू मंत्री सिंह से पैराडाइज होटल – सांसद लता वानखेड़े के निवास तक करीब 2400 मीटर लंबे फ्लाई ओवर की मांग की।
नगरपालिका मकरोनिया से परेड मंदिर तरफ बाया टीकमगढ़, ललितपुर होते हुये झांसी आने-जाने हेतु शहरवासियों एवं यातायात को इसी रेल्वे समपार क्रमांक-28 से होकर गुजरना पड़ता था, इस समपार पर बहुत अधिक रेलगाड़ियों का आवागमन होने से प्रायः यह समपार अधिकतर बंद रहता था। जिससे नगरवासियों एवं बाहरी प्रदेश से आने-जाने वाले वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। एक भाग से दूसरे भाग का यातायात बंद हो जाता था एवं स्कूली बच्चों, कृषकों, व्यापारियों एवं मरीजों को गन्तव्य स्थान तक जाने हेतु सिविल लाईन मुख्य मार्ग से होकर जाना पड़ता था, जिसमें बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाता था। इस समपार क्रमांक-28 पर आर.ओ.बी. निर्माण हेतु पूर्व से ही शहरवासियों द्वारा नवीन आर. ओ.बी. निर्माण की मांग लगातार की जाती रही है। केबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग म.प्र.शासन भोपाल द्वारा सागर एवं नगरपालिका मकरोनिया सहित अन्य ग्रामों के नागरिकों के सुलभ, सुरक्षित आवागमन के लिये समपार क्रमांक-28 पर विभाग के माध्यम से वृहद एवं अत्याधुनिक आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य स्वीकृत किया। आकर्षक विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से आर.सी.सी. क्रेश बेरियर का निर्माण किया गया है।
नगरपालिका मकरोनियाँ सहित संपूर्ण नरयावली विधानसभा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि “आर.ओ.बी.-28” का लोकार्पण लागत राशि रूपये 4309.24 लाख (रेल्वे भाग सहित) का आज शनिवार को राकेश सिंह , मंत्री, लोक निर्माण विभाग, म.प्र.शासन ने किया। इस अवसर पर नरयावली से वरिष्ठ विधायक प्रदीप लारिया, सांसद डॉ . लता वानखेड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, मकरोनिया नपाध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार सहित उपनगर के पार्षद, विस क्षेत्र के सरपंच, जिला पंचायत व जनपद सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता- पदाधिकारी और आम जन मौजूद रहे।
आरओबी की विशेषताएं
1. परियोजना का नाम सागर जिले के गढ़पहरा मकरोनियों मार्ग एवं सागर-मकरोनियाँ रेलखण्ड के कि.मी. 1052/6-7 के समपार क्रमांक-28 पर नव निर्मित आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य।
2. प्रशासकीय स्वीकृति
2772.82 लाख रु.
3. तकनीकी स्वीकृति
1643.42 लाख रु.
4. कॉन्ट्रेक्टर
मेसर्स माधव इंफाप्रोजेक्ट लि. बड़ौदा (गुजरात)
5. कार्यादेश दिनॉक
दिनांक 07.09.2018
6. परियोजना की पूर्णताः लागत
4309.24 लाख रु . (रेल्वे भाग सहित)
ब्रिज का विवरण
1. ब्रिज की लंबाई
884.78 मीटर
2. स्पान व्यवस्था
(20 मी. के 20 स्पान + 286 मी. आर.ई. वॉल 60.00 मी. व्ही. व्ही.सी.+ 137.92 सी. रेल्वे पोर्शन)
3. ब्रिज की चौड़ाई
– 12.00 मी.
4. ब्रिज का कैरिज-वे
– 9.00 मी.
5. फुटपाथ
:- 0.95 मी. दोनों तरफ
6. नींव का प्रकार
:- पाईल फाऊण्डेशन
7. सब-स्ट्रेक्चर
पियर
– आर.सी.सी. सॉलिड सर्कुलर
8. सुपर-स्ट्रेक्चर
– टी-बीम स्लेब
9. रैलिंग
– आर.सी.सी. क्रेश बेरियर
पहुंचमार्ग की लंबाई :-
(1) गढ़पहरा तरफ
– 136.00 मी.
(2) मकरोनिया तरफ
– 150.00 मी.
12/07/2025 समय दोपहर 1.30 बजे।



