ब्रेकिंग न्यूज़
मालथौन में फोरलेन पर पड़ा मिला तेंदुए का शव, वाहन से टकराने का संदेह

सागर। जिले के मालथौन में एक तेंदुए का शव सड़क पर पड़ा मिला। उसके मुंह पर घातक चोट का निशान है। संदेह है कि तेंदुआ को किसी अज्ञात और तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी है। तेंदुए के कपाल का करीब आधा हिस्सा उड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोरलेन का यह हिस्सा अटा- करनैलगढ़ की पुलिस चौकी के पास हुआ है। इस सड़क पर तड़के गांव के लोगों की आवाजाही शुरु हो जाती है। जबकि तेंदुए का शव सड़क पर करीब 6-7 बजे देखा गया। शंका है कि एक्सीडेण्ट लगभग इसी अवधि में हुआ होगा। मौके पर उत्तर वन मंडल के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और शव को जिला मुख्यालय पर लाया गया। जहां से जबलपुर स्थित वेटनेररी कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।



