sagarvani.com9425172417
सागर। गिरवर के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कब्र खोदी जा रही थी। जिसके पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप से रोक दिया गया। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर का है। कुछ ग्रामीणों ने सानौधा पुलिस थाने में शिकायत कर कहा कि गांव के एक मुस्लिम व्यक्ति का निधन हो गया है। उसके परिजन स्कूल परिसर के भीतर कब्र खुदवा रहे हैं। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो मुस्लिम पक्ष ने कहा कि
हम लोग बरसों से यहीं पर अपने परिजनों की कब्र बनाते आए हैं। अब हमें क्यों रोका जा रहा है। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां अघोषित कब्रिस्तान बनता जा रहा है। जिससे स्कूल के खेल मैदान का अस्तित्व ही खत्म होता जा रहा है।
इधर कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओमकारसिंह को भी सूचना दे दी। वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुस्लिम पक्ष से चर्चा। इसके बाद वे लोग स्कूल के बाहर की तरफ एक स्थान पर कब्र बनवाने के लिए राजी हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव के अहमद खां उम्र 62 साल का निधन हो गया था। उनके परिजन स्कूल परिसर में स्थित पूर्वजों की कब्रों के आसपास ही अहमद खां को दफन करना चाहते थे।
15 अगस्त के झंडावंदन के दौरान किया जा रहा था सुपुर्द-ए-खाक !
ताजा घटनाक्रम में मुस्लिम पक्ष से कहीं ज्यादा स्कूल प्रबंधन समेत स्थानीय सरपंच समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी स्कूल परिसर के अंदर ही शव को दफनाया जा चुका है। ग्रामीणों की माने तो 15 अगस्त 2024 को स्कूल प्रांगण में एक शव को दफनाया गया था जिसकी जानकारी स्कूल स्टाफ सहित गांव के सरपंच को भी थी लेकिन किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते स्कूल परिसर को कब्रिस्तान समझ लिया गया और एक बार पुन: लोग यहां शव को दफनाने के लिए पहुंच गए।
घटनाक्रम के दौरान मौके पर रहली एसडीओपी प्रकाश मिश्रा,नायाब तहसीलदार विजय काँन्त त्रिपाठी,सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर,एसआई बालाराम छारी, शाहपुर चौकी प्रभारी राजेश शर्मा, गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीश दुबे,पटवारी नंदनी मिश्रा, रमेश गौर सरपंच गिरवर सहित मौके पर भारी पुलिस बल सहित मृतक के परिवार एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।
15/11/2024
