ब्रेकिंग न्यूज़

भोपाल में मिला मानसिंह पटेल ? SIT के गठन से पहले जिला पुलिस हुई सक्रिय

सुप्रीम कोर्ट ने मानसिंह पटेल के लापता होने के मामले में हैवियस कॉपर्स दर्ज कर मप्र पुलिस को 4 महीने में कार्रवाई के लिए कहा है

sagarvani.com9425172417

सागर। तिली वार्ड से लापता किसान मानसिंह पटेल को ढूंढने में जिला पुलिस बल जुट गया है। इसी कड़ी में शनिवार रात को सिविल लाइन थाने की पुलिस एक शख्स को मानसिंह पटेल मानकर भोपाल से ले आई। लेकिन यह व्यक्ति वो मानसिंह पटेल नहीं है। जिसकी तलाश अब पूरी मप्र पुलिस को है। एसपी विकास सहवाल ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है कि यह व्यक्ति मानसिंह पटेल नहीं है। मानसिंह पटेल के परिवारजन ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया है। एसपी सहवाल ने इस शख्स की पुख्ता पहचान के लिए उसका और मानसिंह के परिजन के DNA मिलान की बात कही है। इधर  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अभिरक्षा में मौजूद इस आदमी का नाम संतोष श्रीवास्तव है। मूलतः वह भोपाल की बैरसिया तहसील का रहने वाला है। उसके परिवार में अन्य लोग भी हैं। जो छोटे – मोटे काम करते हैं।

लापता किसान मानसिंह पटेल
भोपाल में मिला शख्स संतोष श्रीवास्तव

अरे खां मेरी आंख पर क्यों जा रहे हो, भाई मे तो कबाड़ा बीनने वाला हूं

सूत्रों के अनुसार भोपाल से मिले इनपुट के आधार पर  सागर से एक पुलिस टीम भोपाल रवाना हुई थी। दरअसल लापता मानसिंह की एक आंख पर सफेद जाला टाइप का है। ठीक इसी तरह की आंख इस शख्स संतोष श्रीवास्तव की भी है। मालूम होता है कि पुलिस इसी चक्कर में धोखा खा गई। हालांकि संतोष ने भोपाली टोन में पुलिस वालों से कहा भी कि….अरे खां मेरी आंख पर क्यों जा रहे हो, भाई मे तो कबाड़ा बीनने वाला हूं। लेकिन पुलिस को उसके मानसिंह होने या नहीं होने की पुष्टि करना थी। सो वे उसे सागर ले आए।

फोटो की स्कैण्ड कॉपी भर है पुलिस के पास

इस चर्चित लापता कांड में पुलिस की अपनी एक और समस्या है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महकमे के पास उसकी फोटो की स्कैण्ड कॉपी है। जो कुछ हद तक फेड यानी धुंधली सी है। दूसरा बड़ा मसला ये

धनबाद- जामताड़ा तक मानसिंह पटेल को ढूंढ आई सागर पुलिस SIT को क्या जवाब देगी ?

है कि मानसिंह पटेल 2016 में लापता हुए थे। 8 साल बीच चुके हैं। अब तक उनके चेहरे-मोहरे में बहुत कुछ बदलाव आ गया हो गया। बस एक यही आंख है जो उन्हें ढूंढने  के लिए कारगर पहचान साबित हो सकती है।

19/08/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!