अपराध और अपराधी
Trending

चांदीकांड से बरात के हत्याकांड तक !

दो और आरोपी नामजद तालाब से मिला हथियार 

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बरात के दौरान हुई किशोर बैंड वादक विवेक बंसल (15 वर्ष) की हत्या के मामले में मोतीनगर पुलिस ने  दो अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जिनके नाम सत्यम कुर्मी और अनमोल सोनी हैं। वहीं, पुलिस ने  एनडीआरएफ की मदद से दुबे तालाब के दलदली क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इधर एक जानकारी ये मिली है कि आरोपियों में एक शख्स वह भी है जो कुछ साल पहले हुए चांदी तस्करी के मामले मेेंं मोतीनगर पुलिस  के रडार पर आया था। लेकिन तब पुलिस ही कुछ ऐसी फंंसी थी कि तस्कर साफ बच निकले थे और पुलिस को सस्पेंशन झेलना पड़ा था। आरोपियों में से एक गोला कुआं के कु-ख्यात सटोरिया का पुत्र है। जो इसी मामले मेेंं फिलहाल जेल की हवा खा रहा है।

DRF की मदद से तालाब में हथियार की तलाशी

 पूछताछ में आरोपी लगातार गुमराह कर रहे थे। ‘पुलिसिया खातिरदारी’ के दौरान करीब 48 घंटे तक आरोपी हथियार को लेकर बयान बदलते रहे। कभी कट्टा रास्ते में गिरने तो कभी छिपाने की बात कही गई। अंततः आरोपियों ने कट्टा दुबे तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की। रविवार को पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया और मैग्नेट (चुंबक) के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद दलदली हिस्से से वह हथियार बरामद हुआ, जिससे विवेक पर गोली चलाई गई थी।

जांच के घेरे में दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार

सीएसपी ललित कश्यप ने पुष्टि की है कि जांच के दौरान दो नए नाम सामने आए हैं। आरोपी सत्यम कुर्मी दूल्हे का मित्र है, जबकि अनमोल सोनी दूल्हे का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। रविवार को मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। 

नहीं गूंजे बैंड-बाजे, कैंडल मार्च निकाला

मासूम विवेक की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर धानक समाज संगठन ने रेलवे स्टेशन रोड पर कैंडल मार्च निकाला। समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। विरोध स्वरूप शहर के बैंड वादकों और ढोल बजाने वालों ने काम बंद रखा। शोक और शुभ अवसरों पर अपनी सेवाएं न देकर समाज ने इस “हर्ष फायरिंग” की कुप्रथा के खिलाफ मौन विरोध दर्ज कराया।

9425172417

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!