खबरों की खबरचर्चितब्रेकिंग न्यूज़
Trending

राजकीय विवि को जमीन दी जा रही है या हल्ले आदिवासी को कुटीर बनाने का पट्टा !

अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन में कुलपति और उनकी जाति का उल्लेख से हो रहा है कन्फ्युजन

.      sagarvani com9425172417

सागर। जिला मुख्यालय पर बनने जा रहे राजकीय विवि के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बुधवार को अखबारों में नायब तहसीलदार रतौना सर्किल के हवाले से बैक डेट में एक सूचना का प्रकाशन कराया गया है। जिसे पढ़ने पर ऐसा प्रतीत होता है कि जमीन विवि के लिए नहीं किसी भूमिहीन, निर्धन, साधनहीन व्यक्ति को बतौर आवासीय पट्टा दी जा रही है। सूचना में लिखा है कि रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय विवि के कुलपति जिनका निवास आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर और जाति सामान्य है। उन्हें मौजा रजौआ में करीब 200 एकड़ भूमि आवंटित की जाना है। अगर किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो वह नायब तहसीलदार रतौना सर्किल के कोर्ट में दे सकता है। तहसीलदार- कुलसचिव एक दूसरे को बता रहे जिम्मेदार

भूमि आवंटन को लेकर जारी इस सूचना की इबारत को लेकर सागरवाणी ने नायब तहसीलदार रतौना सर्किल बहादुर सिंह और विवि की प्रभारी कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन से बात की। क्रमशः जवाब में नायब तहसीलदार सिंह ने कहा कि जमीन आवंटन संबंधी आवेदन का एक फार्मेट होता है। जिसे विवि के प्राधिकारी ने भर कर भेजा तो उसी के आधार पर सूचना प्रकाशित करा दी।

बजाज की CNG बाइक आते ही मार्केट पर छाई, सागर में इस महीने से मिलेगी

वहीं कुलसचिव डॉ. जैन का कहना है कि नायब तहसीलदार कार्यालय ने जो भी जानकारी मांगी तो उन्हें दे दी गई। अब इसमें जाति या पद का उल्लेख किस तरीके से किया जा रहा है। इस बारे में नायब तहसीलदार कार्यालय ही बेहतर बता सकता है।

घिनौना सच: सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के स्नान से एकत्र दूध की खीर भक्तों को बंटती थी !

10/07/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!