चर्चित
जेल की गाड़ी से रोते हुए उतरे धनौरा, परिजन ने लगाया है जेल में मारपीट का आरोप
जेल में बंद धनौरा को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची

sagarvani.com9425172417
सागर। केंद्रीय जेल सागर में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा को गुरुवार दोपहर 1 बजे जिला न्यायालय लाया गया। जेल की गाड़ी से जब वह उतरे तो रो रहे थे। इधर उनके समर्थन में रिश्तेदार समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग जिला न्यायालय पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोर्ट में धनौरा को करीब घंटे भर बाद पेश किया जा सकता है।इस दौरान सुरखी विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा ने, धनौरा से मारपीट के मामले में मीडिया से बात की।

21/11/2024



