चर्चितब्रेकिंग न्यूज़

जेल में कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा की पिटाई ! कोर्ट ने जेल अधीक्षक से कहा धनौरा को गुरुवार को पेश करो

परिजन की शिकायत के बाद धनौरा के वकील ने कोर्ट को दी थी जानकारी

sagarvani.com9425172417

सागर। केंद्रीय जेल सागर में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा की पिटाई की गई है। इस आशय की जानकारी मीडिया को उनके वकील एड. अजय घई ने दी है। बुधवार को एड. घई ने एडीजे प्रथम आलोक मिश्रा, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सागर कोर्ट को इस बारे में लिखित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर की दोपहर 12:00 -1:00 बजे मेरे पक्षकार राजकुमार धनौरा पर हमला किया गया। उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है। न्यायहित में इस शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। जवाब में न्यायाधीश श्री मिश्रा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि वे, राजकुमार को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश करें।

इधर धनौरा के वकील एड. घई ने कहा है कि इस प्रकरण में राजनीतिक दखलंदाजी की जा रही है। मेरा पक्षकार निर्दोष है। उस पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि राजकुमार पर इस तरह के हमले पहले भी हुए हैं। एड. घई का कहना है कि धनौरा के मामले में सुनवाई को भी प्रशासनिक इशारे पर अटकाया जा रहा है। उदाहरण के लिए भूमि स्वामित्व संबंधी साक्ष्य के लिए सुपरिटेन्डेंट ऑफ लैंड रिकॉर्ड (SLR) का कार्यालय न्यायालय के सामने है। इसके बावजूद बीते कई सुनवाई में वह पेश नहीं हो रहे। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!