ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विविकर्मी डॉ. राकेश शर्मा रोड एक्सीडेन्ट में घायल, आपराधिक षडयंत्र की बू !

विवि के कतिपय शिक्षक और हालिया शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के बारे में कुलपति को लिखा था पत्र

http://sagarvani.com

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि के पूर्व कर्मचारी और 80 के दशक में विवि छात्र महासंघ के अध्यक्ष रहे डॉ. राकेश शर्मा एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। विवि कर्मी के अनुसार शनिवार रात करीब 8.30 बजे डॉ. शर्मा वॉकिंग कर कैम्पस स्थित अपने निवास पर लौट रहे थे। तभी उन्हें एक स्कूटी ने पीछे से टक्कर मार दी। डॉ. शर्मा को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें वहां से गुजर रहे विवि के असिस्टेंट रजिस्ट्रार विवेक शाक्या ने शहर के चैतन्य अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया। चर्चाओं के मुताबिक टक्कर मारने वाली गाड़ी को विवि के बॉयो टेक्नोलॉजी विभाग में पदस्थ एक शिक्षक का परिजन चला रहा था। बस यहीं से ये मामला संदिग्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि इन शिक्षक की नियुक्ति साल 2013 में तत्कालीन कुलपति डॉ. एनएस गजभिए के कार्यकाल में हुई थी। तब उनकी योग्यता और नियुक्ति  को लेकर हुई शिकायतों के आधार पर इस शिक्षक के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया था कि शिक्षक की PG बायोकेमिस्ट्री में है जबकि उनकी नियुक्ति बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग में कर दी गई है। इन्हीं शिक्षक ने वर्ष 2023 में विवि के बॉटनी विभाग में निकले एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए एप्लाई किया था। चूंकि शिक्षक की अनुकूल विषय में PG नहीं थी। इसलिए उनका आवेदन स्क्रूटिनी में ही रिजेक्ट कर दिया गया। उस समय डॉ. शर्मा की पत्नी प्रो. वर्षा शर्मा, डीन स्कूल ऑफ बॉयोलॉजिकल साइंस थी।

सदभावनानगर की धमाकेदार आगजनी ट्रेलर ! मुख्य मार्गों पर चल रहे चमचमाते एक्सक्युलिसिव स्टोर, आउटलेट्स भी ऐसे ही खतरनाक मुहाने पर

वह और बॉटनी के हेड डॉ. दीपक व्यास, स्क्रूटिनी कमेटी की सदस्य थीं।                                          शर्मा दंपती को लेकर गुमनाम चिट्ठी आई, लेकिन जांच नहीं हुई

इस घटनाक्रम के बाद प्रो.शर्मा की स्वयं की Ph.d समेत अन्य बिंदुओं को लेकर कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता के पास रजिस्टर्ड डाक से एक गुमनाम शिकायत पहुंची। जिसकी एक कॉपी प्रो.शर्मा को भी भेजी गई। चिट्ठी में आगे उल्लेख था कि प्रो. वर्षा शर्मा के पति डॉ. राकेश शर्मा पूर्व विवि छात्र महासंघ अध्यक्ष होने के  नाते एक अखबार को बयान देकर विवि की छवि धूमिल कर रहे हैं। डॉ. शर्मा ने यह बयान विवि के एक जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति व कार्यप्रणाली पर की गई खबर के संदर्भ में दिया था। इन्हीं अधिकारी के सगे भाई, ये शिक्षक हैं जिनकी स्कूटी से डॉ. शर्मा को टक्कर लगी। इधर डॉ. शर्मा, इस चिट्ठी पर मौजूद कैण्ट पोस्ट ऑफिस की सील के सहारे उसे भेजने वाले तक पहुंच गए। इस आधार पर उन्होंने कुलपति डॉ. गुप्ता व सिविल लाइन थाना प्रभारी से मामले की जांच करने की मांग की। लेकिन विवि प्रशासन और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते डॉ. शर्मा अब इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में थे। इसी दौरान ये एक्सीडेण्ट हो गया। डॉ. शर्मा की पत्नी प्रो. वर्षा शर्मा ने sagarvani.com से चर्चा में बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर ने कम्पलीट बेड रेस्ट के लिए कहा है। स्थिति में सुधार होने के बाद डॉ. राकेश शर्मा स्वयं इस मामले में कुछ बोलेंगे।        9425172417                      10/11/2024 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!