चर्चित

महिला एवं बाल विकास विभाग के क्लर्क मिश्रा को 24 घंटे के भीतर चाइल्ड लाइन में उपस्थिति देने के आदेश

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा, दूसरे क्लर्क को चार्ज सौंप मंगलवार को रिलीव हों 

             sagarvani.com इम्पेक्ट

सागर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क अशोक मिश्रा तत्काल अपना चार्ज छोड़ें और कलेक्टर सागर के आदेशानुसार चाइल्ड लाइन सागर में उपस्थिति दें। इस आशय का आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने जारी किया है। ओवर राइटिंग कर 3 हजार के 18 हजार रुपए बनाने के एक बिल बनाने समेत अन्य अनियमितताओं के आरोपों में घिरे मिश्रा का कलेक्टर दीपक आर्य ने जनवरी में कार्यभार परिवर्तन किया था। लेकिन मिश्रा ने येन-केन-प्रकारेण कार्यालय से रवानगी नहीं ली। हाल ही में sagarvani.com ने इस मामले को https://sagarvani.com/?p=760 प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी त्रिपाठी ने यह आदेश जारी किया है।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा, दूसरे ऑफिस में दिखे तो होगी कार्रवाई

जिला कार्यक्रम अधिकारी त्रिपाठी ने अपने इस ताजा पत्र में क्लर्क मिश्रा को आदेश दिया है कि वह अपने चार्ज संबंधी कम्प्यूटर का पासवर्ड, अलमारी की चाबियां आदि क्लर्क सुरेश पवार ग्रेड-2 को मंगलवार को सौंप दें। इसके बाद सीधे चाइल्ड लाइन कार्यालय में उपस्थिति दें। अगर वह जिला कार्यालय या चाइल्ड लाइन के अलावा किसी अन्य कार्यालय में बगैर अनुमति मौजूद पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर इसे भी जांच के बिंदुओं में शामिल किया जाएगा।

20/02/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!