खबरों की खबर

आठ दिन से आरटीओ विहीन ऑफिस, जिन्हे चार्ज मिला वे जियोस में आकर लौट गए

मनमानी : अधिकारी के नहीं रहने से लाइसेंस, फिटनेस, परमिट और नंबर प्लेट का कामकाज ठप

http://sagarvani com

दमोह के एआरटीओ को मिला है चार्ज

सागर। संभागीय मुख्यालय के जिला परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला 01 नवंबर से छुट्टी पर है। चर्चा है कि वे 17- 18 दिसंबर तक के अवकाश पर हैं। व्यवस्थानुसार उनका चार्ज दमोह में ARTO क्षितिज सोनी को दिया गया है। लेकिन वे एक भी दिन सागर RTO  कार्यालय नहीं वे आए। ये बात और है कि तीन दिन पहले जिला जिला योजना समिति की बैठक में कलेक्टोरेट आए थे और सीधे दमोह लौट गए। इधर आरटीओ के नहीं होने से ऑफिस में नए लाइसेंस और रिन्युअल, फिटनेस, परमिट समेत रजिस्ट्रेशन का काम ठप पड़ा है। लोग संबंधित काम के लिए परिवहन पोर्टल पर फीस तो जमा कर रहे हैं लेकिन वाहन या लाइसेंस के ब्यौरे में सरकारी वेबसाइट पर अपडेटेशन नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार इन सभी कामों के लिए आरटीओ के डिजिटली अप्रुवल  की आवश्यकता होती है जो उनके डिजिटल साइन से ही संभव है।

पुलिस-इंश्योरेंस को जवाब देना कठिन होगा, चोरी हुआ तो बड़ा संकट

आरटीओ में पदस्थ एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकारी के नहीं रहने से हम लोग केवल मैन्युअल इंट्री कर कामकाज चला रहे हैं। जो एक तरह से इनकम्पलीट काम है। उदाहरण के लिए ट्रैफिक पुलिस किसी वाहन के चेक करे तो उसका परमिट – फिटनेस या लाइसेंस अपडेटेड नहीं होगा। सागर व आस पास तो काम चल जाएगा लेकिन प्रदेश के बाहर वाहन ले जाने पर संबंधित को चालान या वाहन जब्ती का सामना करना पड़ सकता है। बदकिस्मती से अगर कोई नया वाहन चोरी हो गया तो बगैर नंबर प्लेट पुलिस को उसे ढूंढने में समस्या आएगी।

कॉल रिसीव नहीं कर रहे, चार्ज लेन-देन की पुरानी टसल

आरटीओ कार्यालय की कर्मचारियों का कहना है कि हम लोगों कई दफा एआरटीओ सोनी कॉल किया। ताकि उन्हें पब्लिक को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया जा सके लेकिन उन्होंने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया। जबकि यहां हालात ये हैं कि कामकाज अधूरा व लंबित होने के कारण वाहन स्वामी हर दूसरे – तीसरे घंटे में हम लोगों से बहस कर रहे हैं। इधर सूत्रों का कहना है कि सोनी सागर का चार्ज लेने के मूड में नहीं है। इसके की वजह ये है कि वे चंद महीने पहले छुट्टी पर गए थे। तब उनके जिले दमोह का चार्ज सागर के प्रभारी आरटीओ शुक्ला को दिया गया था। लेकिन शुक्ला ने दमोह कार्यालय का काम नहीं किया। छुट्टी से लौटने पर सोनी को लम्बी पेन्डेंसी निपटाना पड़ी। इसी पुरानी टसल के चलते सोनी सागर का प्रभार नहीं ले रहे।

 समस्या का समाधान किया जाएगा

लोगों को परेशानी नहीं आना चाहिए। इस बारे में परिवहन विभाग उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी। समस्या का समाधान किया जाएगा।                                    –संदीप जीआर, कलेक्टर, सागर

9425172417                               09/11/2824

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!