भाग्योदय: सेवादार और साध्वी में विवाद , मामला पुलिस थाने पहुंचा
आहार के दौरान हुआ विवाद भीड़ और सेवादारों के बीच मारपीट की चर्चा

sagarvani.com9425172417
सागर। श्री भाग्योदय तीर्थ में साध्वी और एक सेवादार में विवाद की खबर है। घटना यूं है कि रविवार को गुरु जनों के आहार हो रहे थे। तभी अचानक एक सेवादार को एक साध्वी ने तमाचा जड़ दिया। फिर पब्लिक ने भी उसके साथ मारपीट की। घटनाक्रम से आक्रोशित युवक अन्य सेवादारों को बुला लाया और फिर वहां दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए।
चर्चा है कि दोनों के बीच किसी श्रद्धालु को मुनि श्री के पास पहुंचाने को लेकर पहले हल्की बहस हुई थी। साध्वी का कहना था कि यह युवक श्रावक, ब्रह्मचारी समेत अन्य अनुयायियों को मुनिश्री के दर्शन और भेंट में अडंगा डालता है। जबकि युवक का कहना था कि वह केवल व्यवस्था के लिए लोगों की आवाजाही नियंत्रित करता है।
उसकी किसी से व्यक्तिगत बुराई नहीं है। बहरहाल सेवादार और साध्वी के बीच आहार के दौरान ये कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद दोनों पक्ष मोतीनगर थाने पहुंच गए हैं। बता दें कि निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज इस समय भाग्योदय में चार्तुमास कर रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर जैन समेत अन्य समुदायों में चर्चा है।
13/10/2024



