ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या करने के बाद बेटे को मालूम हुआ कि मरने वाला उसका बाप था

मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने रिश्तेदार को मारकर गड़ा दिया था

बंडा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ बारेलाल अहिरवार अचानक गायब हो गया था। करीबी रिश्तेदार कोई था नहीं सो किसी खोज खबर भी नहीं ली। तीन दिन बाद बहन को संदेह हुआ तो उसने थाने में गुमशदगी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी नवल आर्य तफ्तीश में जुटे तो इस अधेड़ के रिश्तेदार युवक की निशानदेही पर दो दिन पहले  पास के जंगल में दफन बारेलाल का शव बरामद हो गया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने इस 21 वर्षीय युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई वो चरित्रहीनता के चलते पनपे अवैध संबंध और उसके बाद हत्या का षड़यंत्र जैसे कंटेंट और हैरत भरे क्लाइमेक्स से भरपूर निकली। पुलिस के अनुसार मृतक बारेलाल अहिरवार उम्र 50  वर्ष जो कि रिश्ते में आरोपी महिला का दूर का देवर लगता था। जिससे उसके करीब 25 साल से अवैध संबंध थे।  गिरफ्त में आए युवक का कहना है कि 24  फरवरी को मैंने अपनी मां और मृतक बारेलाल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद मुझे बहुत गुस्सा आया। मौका देखकर मैंने गांव के बाहर बारेलाल की एक सुनसान जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर मैं घर लौट आया और मां को इस बारे में बता दिया।
शादी के चंद दिन बाद ही रिश्तेदार से संबंध हो गए
जांच के दौरान ये तथ्य भी सामने आया कि हत्याकांड में इस 40  वर्षीय महिला का भी हाथ है। युवक का कहना था कि जब मैंने मां के सामने नाराजगी जताई तो उसने ही बारेलाल की हत्या के लिए मुझे उकसाया। वहीं इस महिला का कहना था कि करीब 25  साल पहले मेरा बाल विवाह हो गया था। पति अधेड़ उम्र के थे। इसी दौरान मैं अपने पति के ममेरे भाई बारेलाल के संपर्क में आ गई। बारेलाल मेरी शादी में आया था तभी से उसे चाहने लगी थी। इधर 15-20  साल पहले बारेलाल की पत्नी भी चल बसी तो वह बंडा में आकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक बारेलाल मूलतः ललितपुर के एक गांव का रहने वाला है।
पुलिस से बोली, मृतक का ही बेटा है आरोपी युवक
आरोपी महिला ने बताया कि आरोपी युवक,दरअसल मेरे पति का नहीं इस मृतक का ही बेटा था। मेरी कुल 8 संतान हैं। जिनमें सबसे बड़ा आरोपी युवक है। जबकि सबसे छोटा बच्चा अभी मात्र 3 महीने का है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसे ही युवक को यह जानकारी मिली कि जिस व्यक्ति को उसने मार कर गड़ा दिया था। वह उसका जैविक पिता था तो उसे पश्चाताप हुआ। उसने मां से कहा भी कि यह बात उसने पहले क्यों नहीं बताई। मैं उसे नहीं मारता। बेटे का यह सवाल सुनकर मां कोई जवाब नहीं दे पाई। बंडा पुलिस थाना प्रभारी आर्य का कहना है कि युवक को हत्या और उसकी मां को हत्या के लिए उकसाने व सुबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!