खबरों की खबरचर्चितब्रेकिंग न्यूज़

ये छोटी सी गलतफहमी, बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकती हैं!

        sagarvani.com9425172417

सागर। ये तस्वीर एक सामान्य सी गलतफहमी के चलते बनी। जिसके परिणाम भविष्य में बड़े असामान्य आ सकते है। मुमकिन है कि कार में सवार दोनों दिग्गजों ने अपने बीच की कई गलतफहमियां दूर कर ली हों। अगर दूर हो गई तो जाने कितनों की गलतफहमियां दूर हो जाएं। दर असल कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगवानी करने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठतम विधायक गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक भूपेंद्रसिंह पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर गए थे। लौटते वक्त कुछ यूं हुआ कि भार्गव और सिंह की कार आगे पीछे पार्क हो गई। जल्दी – जल्दी में भार्गव एक कार के आगे की सीट पर जाकर बैठ गए। वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी ने उन्हें टोका, गुरु आपकी जय हो। आप भैया (भूपेंद्रसिंह) की गाड़ी में बैठ गए हैं। तभी वहां सिंह भी आ गए। इधर भार्गव कार से उतरने लगे। सिंह ने उन्हें रोका और कहा आप वहीं बैठें। मैं पीछे की सीट पर बैठ जाता हूं। इसके बाद कार रफ्तार से आगे बढ़ गई। बहरहाल चर्चा है कि दोनों के के बीच की बर्फ पिघलना शुरु हो गई है। जमी कब थी, इसका लंबा इतिहास है। इसमें नहीं पड़ते हुए वर्तमान और भविष्य की बात की जाए। दोनों ही नई भाजपा सरकार में हाशिए पर कर दिए गए हैं। राजनीतिक कारण वाजिब – गैर वाजिब हो सकते हैं लेकिन इसका प्रभाव खुद भाजपा से लेकर जनता और सरकार की छवि पर पड़ रहा है। फर्ज़ कीजिए दोनों के संबंध और सरोकार एक हो गए तब क्या भाजपा अब जैसी स्थिति बरकरार रख पाएगी ?….. सोचिए… !

28/09/2024

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!