ब्रेकिंग न्यूज़
सागर कैंट बोर्ड ने 100 साल बाद बदला नाम, SAUGOR से किया SAGAR
जनता से कहा,SAGAR बोलें लेकिन खुद अभी भी कर रहे "SAUGOR" इस्तेमाल
सागर। कैन्टोन्मेंट बोर्ड सागर ने अंग्रेजों के दिए नाम “साउगॅर” (SAUG0R) को बदलकर सागर (SAGAR) कर दिया है।100 साल से से भी ज्यादा वक्त के बाद हुए इस बदलाव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कैंट बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 12 अप्रैल 2023 से कैंट बोर्ड के सभी दस्तावेज में अब साउगॅर के बजाए सागर लिखा-पढ़ा जाएगा।

बता दें कि ब्रिट्रिशर्स के उच्चारण के कारण सागर का नाम साउगॅर हो गया था। इसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार के रक्षा और रेलवे संबंधी दस्तावेजों में सागर का नाम अलग है। इसके चलते सागर के की-वर्ड भी बदल गए हैंं। नतीजतन साउथ और वेस्टर्न इंडिया के लोगों को सागर के लिए रेलवे टिकट बुक करने में परेशानी आती है। रेलवे के रिकॉर्ड में कैंट की तरह सागर की स्पेलिंग SAUGOR है। जिसके की-वर्ड SGO होते हैं। देश – प्रदेश के लोगों का कहना है कि जब वे सागर के लिए SGR लिख रेल मार्ग या ट्रेन स्टॉपेज के बारे में जानकारी ढूंढते हैं तो कोई रिजल्ट नहीं आता। खोजबीन करने पर SGO लिखो तब कहीं चाही गई जानकारी मिलती है।

….और नाम बदलकर बोर्ड खुद ही सागर लिखना भूला
कैंट बोर्ड ने दो दिन पहले ही सागर का नाम बदला है। लेकिन 13 अप्रैल को जारी विभिन्न पत्राचारों में कैंट अभी भी सागर का नाम साउगॅर ही इस्तेमाल कर रहा है। 14 अप्रैल को अखबारों में जारी विज्ञप्ति से इसकी पुष्टि हो रही है। बहरहाल अब सागर रेलवे स्टेशन का नाम भी साउगॅर से सागर करने की मांग फिर से जोर पकड़ना चाहिए। क्योंकि यह मुद्दा नागरिकों की सुविधा और देश-द़ुनिया को अपने शहर का असली नाम-पहचान बताने से जुड़ा है।




