sagarvani.com 9425172417
सागर I भाजपा आलाकमान ने मप्र की 57 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। आज सागर की घोषित 5 सीट में सभी प्रत्याशियों को रिपीट किया गया है। सूची इस प्रकार है।
*सागर जिले की 7 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी*
रहली – गोपाल भार्गव
खुरई – भूपेन्द्र सिंह
सुरखी – गोविंद राजपूत
सागर – शैलेन्द्र जैन
देवरी – ब्रज बिहारी पटैरिया
बण्डा – वीरेन्द्र लम्बरदार
नरयावली – प्रदीप लारिया
बीना – घोषणा नहीं हुई
इधर इस टिकट वितरण के बाद बीना के प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं गरमा गई है। यह सीट BJP सबसे कमजोर मानकर चल रही है। पिछली बार यह सीट BJP प्रत्याशी महेश राय ने करीब 500 वोट के अंतर से जीती थी। टिकट वितरण के बाद सबसे ज्यादा मायूसी सागर विस क्षेत्र को लेकर उन लीडर्स में है जो कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार के नाम के कारण अपनी गोटी फिट मान रहे थे। रहली, सुरखी में प्रत्याशी लगभग पहले से तय थे। नरयावली में कुछ नए पट्ठे जरूर दम मार रहे थे। लेकिन पी. लारिया ने सबको डिफीट करते हुए अपना टिकट सुरक्षित कर लिया।
09/10/2023
