अपराध और अपराधीचर्चितसियासत
बरोदिया- नोनागिर हत्याकांड: दिग्विजय सिंह बोले मैं गांव वालों के पास क्यों जाऊं

सागर I खुरई के बरोदिया – नोनागिर में हुए लालू उर्फ नितिन हत्या कांड के मामले में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गांव पहुंचे । जैसा कि अलग – अलग मीडिया स्रोतों से साफ हुआ है कि मृतक आपराधिक पृष्ठ भूमि का था। गांव के लोगों ने उसकी मौत को व्यक्तिगत न मान सामूहिक आक्रोश बताया था। पुलिस का रिकॉर्ड भी यही बताता है। जब पूर्व सीएम सिंह से पूछा गया कि क्या वे गांव का भ्रमण करेंगे। ताकि ताजा घटनाक्रम की पृष्ठभूमि पता चल सके। जवाब में सिंह बोले कि मैं क्यों जाऊं। जिसे मिलना हो। वह यहां आ जाए। तो इस तरह से सिंह गांव वालों से मिलने की बात टाल गए। शायद वे सच्चाई से वाकिफ थे ? उन्हें डर था कि कहीं ऐसा न हो कि……………



