ब्रेकिंग न्यूज़

बहुत हुई श्रेय की राजनीति ! आज से सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी बसें

प्रभारी मंत्री से चर्चा के बाद विधायक, पूर्व मंत्रियों ने किया जनता और ऑपरेटर्स को आश्वस्त

sagarvani.com9425172417

सागर। 11 दिन से चली आ रही बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हो गई है ! देरी बस, ऑपरेटर्स की ओर से घोषणा भर की रह गई। चर्चाओं के अनुसार शहर के चारों बस स्टैण्ड चालू रहेंगे। प्राइवेट व सरकारी बस स्टैन्ड से लोड खत्म किया जाएगा। खैर, इस हड़ताल के खत्म होने के कयास बुधवार देर रात से ही लगना शुरु हो गए थे। जब झंडा फहराने सागर आए डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्थानीय सीनियर विधायक शैलेंद्र जैन से इस मसले पर चर्चा की। जानकारी मिली है कि प्रभारी मंत्री ने विधायक जैन से स्पष्ट कहा कि, आप बस स्टैण्ड शुरु कराएं। रही-सही कसर देर रात मीडिया कर्मियों से बस स्टैण्ड शिफ्टिंग के परिणाम, विरोध, असर आदि के बारे में प्रभारी मंत्री से बात के बाद पूरी हो गई। लेकिन तभी इस बड़ी और ऐतिहासिक हड़ताल को खत्म कराने का “सिंगल” श्रेय लेने की राजनीति शुरु हो गई। नतीजतन मामला गुरुवार को जस का तस का रहा। इधर झंडा फहराने के बाद प्रभारी मंत्री शुक्ल, पूर्व मंत्रिमंडल के पुराने साथी पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट करने पहुंचे। जहां उनकी सिंह से लंबी चर्चा हुई। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री सिंह ने बस स्टैण्ड की शिफ्टिंग के दुष्प्रभाव गिनाए। इसके बाद से ही इस बात को मिल गया है कि शुक्रवार से बसों का संचालन शुरु हो जाएगा।

भार्गव की पोस्ट, मैं बसें लेकर आ रहा हूं

बसों की हड़ताल को लेकर पूर्व मंत्री एवं सीनियर मोस्ट विधायक गोपाल भार्गव ने इस हड़ताल को जबरिया खिंचवाने वालों को खुल्ला चैलेंज टाइप देते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रहली- गढ़ाकोटा से बसें लेकर शहर के पुराने बस स्टैण्ड पर आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि सागर व आसपास आवाजाही में तीन गुना पैसा खर्च हो रहा है। जो अब बर्दाश्त के बाहर है। इधर हड़ताल खत्म होने के आसार देख ऑपरेटर्स के तंबू में देर शाम चहल-पहल बढ़ी गई। ऑपरेटर्स, ड्राइवर, कंडक्टर्स और क्लीनर्स के चेहरों पर चमक लौट आई।

लिखते – लिखते : यह खबर ड्राफ्ट करते – करते पूर्व मंत्री भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन की सोशल मीडिया पोस्ट भी बाजार में आ गईं। जिनके अनुसार कल यानी शुक्रवार से बसों का संचालन पुराने बस स्टैण्ड्स से ही होगा। हालांकि अपनी एक दूसरी पोस्ट में पूर्व मंत्री भार्गव ने कल सभी बिंदुओं पर चर्चा करने की बात कही है। इसमें उन्होंने केबिनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत व अन्य के प्रति आभार भी जताया है।

15/08/2024

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!