कर्मचारी नेता गंधाली कदम शिक्षक से रिश्वत लेते ट्रेप
एरियर्स राशि निकालने की एवज में 2500 रु. की रिश्वत मांग रही थीं

सागर। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर (मप्र) की अध्यक्ष गांधाली कदम रिश्वत मांगने के एक मामले में ट्रेप हुई हैं। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस संगठन ने की है। वे एक शिक्षक से एरियर्स की राशि 2500 रु. निकलवाने की एवज में मांग रही थी I कदम वर्तमान में सांदिपनी स्कूल सागर में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं। शिकायतकर्ता इसी स्कूल में पदस्थ प्रथम श्रेणी शिक्षक गेंदाराम अहिरवार हैं। उनका कहना है कि मेरी एरियर्स की राशि जो करीब 60 हजार रु. थी। उसे में बीते कई माह से मांग रहा था। मैडम गंधारी इस राशि की एवज में मुझसे 3 हजार रु. मांग रही थी। बाद में वे 2500 रु. मांगने लगी। जिसकी मैंने लोकायुक्त संगठन सागर में विधिवत शिकायत की। नतीजतन ये ट्रेप की कार्रवाई हुई। शिक्षक गेंदाराम का कहना है कि कदम तृतीय वर्ग की लिपिक हैं लेकिन वे इस समय एकाउटेंट का प्रभार देख रहीं थी। गेंदाराम का कहना है कि वर्ष 2021 और उसके बाद के भर्ती शिक्षकों से कदम पे- फिक्सेशन और एरियर्स की एवज में लगातार राशि मांग रही थी जो मैं देना नहीं चाहता था। शिक्षक गेंदाराम के अनुसार स्कूल में करीब 70 नव शिक्षक हैं। जिन पर उक्त रिश्वत की राशि देने का दबाव बनाया गया।



