अपराध और अपराधीचर्चितब्रेकिंग न्यूज़विविधा

शाहपुर में शिवलिंग बनाते 9 बच्चे काल- कवलित, जर्जर दीवार गिरी

2 बच्चे घायल, अचानक भरभराकर गिरी दीवार, सभी बच्चों ने चंद मिनट में तोड़ा दम

sagarvani.com9425172417

सागर। जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह एक हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।

सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए 8 से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे। तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब आधा दर्जन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। कलेक्टर दीपक आर्य के अनुसार इस हादसे में कुल 9 बच्चों की मौत हुई है। जबकि 2 घायल हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। बच्चों के परिजन को ढांढस बंधाने पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव मार्चुरी पहुंचे। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने संवेदना जताते हुए बच्चों के परिजन को 4 – 4 लाख रु. की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

ये है मृतकों और घायलों  के नाम

1) ध्रुव यादव s/० जगदीश यादव उम्र – 12 वर्ष

2) नीतेश पटेल s/0 कमलेश पटेल उम्र – 13 वर्ष

3) आशुतोष प्रजापति s/० मानसिंह प्रजापति उम्र-15 वर्ष

4) प्रिंस साहु s/० अशोक साहु उम्र- 12 वर्ष

5) पर्व विश्वकर्मा s/० कृष्णकुमार विश्वकर्मा उम्र-10 वर्ष

6) दिव्यांश साहू s/० नीतेश साहु उम्र- 12 वर्ष

7) देवराज साहु slo गोविन्द साहु  12 वर्ष 

8) वंश उर्फ मयंक लोधी S/0 यशवंत लोधी उम्र-10 वर्ष

9) हेमन्त पिता भूरे उम्र – 10 वर्ष

घायल बच्चे

1) सुमित प्रजापति

2) खुशी पटवा

दोनों तिली अस्पताल में इलाजरत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!