ब्रेकिंग न्यूज़
फादर बने युवक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा मेरा दाह-संस्कार करना
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर मृतक के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर, दो दिन पहले स्कूल में फादर का किसी लेडी टीचर से भी हुआ था विवाद
sagarvani.com..9425172417
सागर। कैन्ट एरिया स्थित बिशप हाऊस में मासिक प्रार्थना के लिए गढ़ाकोटा से आए एक फादर ( ईसाई धर्म गुरु) ने गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। फादर का नाम अनिल फ्रांसिस बताया जा रहा है। उनका शव सीआई विलेज तोपखाना ग्यागंज रोड पर पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरा शव मेरे पिता के सुपुर्द कर दिया जाए। मेरा हिंदु-रीति रिवाज के अनुसार दाह-संस्कार किया जाए। जानकारी के अनुसार अनिल ने युवावस्था के शुरुआती दौर में ही ईसाई धर्म अपना लिया था। जिसके बाद उन्हें बाकायदा धार्मिक शिक्षा-दीक्षा देकर फादर की पदवी दी गई। वे करीब डेढ़ साल पहले रायसेन के उदयपुरा में धार्मिक पद पर थे। बादमें उनका ट्रांसफर गढ़ाकोटा कर दिया गया।
मणिपुर संंबंधी पोस्ट पर दर्ज हुई थी एफआईआर
अनिल फ्रांसिस के खिलाफ पिछले महीने एक एफआईआर उनके पूर्व कार्यस्थल उदयपुरा में हुई थी। जानकारी के अनुसार अनिल ने मणिपुर में चल रहे आगजनी, दंगा-फसाद के संबंध में वायरल एक फोटो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था। जिससे नाराज होकर स्थानीय व्यक्तियों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर के बाद अनिल, परेशान रहने लगे थे। वहीं हाल ही में उनका गढ़ाकोटा के स्कूल में कार्यरत एक महिला शिक्षक से विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इन्हीं कुछ समस्याओं के चलते उन्होंने फांसी लगा ली। चर्चाओं के अनिल फ्रांसिस के परिवार के बाकी लोगों ने क्रिश्चियन धर्म नहीं अपनाया था। उसके पिता उमेश अहिरवार समेत अन्य परिवार के लोग रतौना के पास एक गांव में रहते हैं।
14/09/203



