खबरों की खबर
Trending

पार्षद नईम खान की पीएम रिपोर्ट आई, यह निकला मौत का कारण

नवविवाहिता पत्नी ने गृहस्थी का सामान लेकर मकान छोड़ा

सागर। लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद नईम खान की 4 दिसंबर को हुई संदिग्ध मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसके अनुसार, उनकी मौत का मुख्य कारण कॉर्डियक अरेस्ट (अचानक हृदय गति रुकना) बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, नईम की मौत रात 12 बजे के आसपास नींद में ही हो गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले नईम को गैस बनी थी। उन्होंने देर रात अपनी बेटी आएशा को फोन कर मशविरा लिया था, जिस पर आएशा ने उन्हें सोडा या कोका कोला पीने को कहा था। पुलिस ने मौके से कोका कोला की बोतल, पुराने इलाज के पर्चे और कुछ दवाएं जब्त की हैं। हालांकि, मौत की पुख्ता पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित कर एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।

बहु-बेटी ने मकान पर डाला ताला, नई पत्नी गृहस्थी का सामान ले गई

नईम की मौत के बाद उनकी नवविवाहिता पत्नी रेहाना और बेटी-बहु के बीच एक मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में ताजा स्थिति ये है कि पत्नी रेहाना घर से अपनी गृहस्थी का सामान जैसे— फ्रिज, कूलर, अलमारी और टीवी लेकर चली गई हैं। वहीं बहु-बेटी ने उस मकान पर ताला डाल दिया है। पुलिस इस विवाद पर भी नजर बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था न बिगड़े।

संदिग्ध हालात में हुई थी पार्षद नईम खान की मौत

लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद नईम खान (उम्र लगभग 65-67 वर्ष) की मौत 4 दिसंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वे सुबह नईम खान अपने घर में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, वे अपनी दूसरी पत्नी के साथ शनिचरी स्थित निवास पर थे। नईम खान हाल ही में अपनी उम्र से काफी छोटी (लगभग 23-25 वर्ष) युवती से निकाह करने के कारण चर्चा में आए थे। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। निकाह के बाद उनके बीच विवाद और मारपीट की शिकायतें सामने आती रही थीं।

21/12/2025

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!