खबरों की खबर

हवाई जहाज तो नहीं खरीदना…… विजय माल्या के नीलाम हो रहे हैं

दिल्ली और चेन्नई के एयरपोर्ट पर खड़े हैं हवाई जहाज, इनमें से एक 70 और बाकी दो 50-50 सीटर हैं। जानिए क्या है कीमत .....

सागर। अगर आप सेकंड हैंड हवाई जहाज खरीदने के इच्छुक हैं। तो यह खबर आपके लिए है। देश को अरबों रुपए का चूना लगाकर भागे शराब किंग विजय माल्या के तीन हवाई जहाज नीलाम हो रहे हैं। अच्छी बात ये है कि यह तीनों प्लेन को उनकी वास्तविक कीमत से बहुत कम में बेचा जा रहा है। अधिक जानकारी खबर के साथ अटैच इन हवाई जहाजों की नीलामी के विज्ञापन से हासिल की जा सकती है। दरअसल कर्नाटक उच्च न्यायालय के ऑर्विटेशन ने इन हवाई जहाज की ई-नीलामी का आदेश दिया है। जो हवाई जहाज नीलाम होना हैं। उनमें से दो दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर और एक चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा है। आगे खबर में इन हवाई जहाज की रिजर्व प्राइज यानी आरक्षित मूल्य है।

एक प्लेन 70  सीटर बाकी दो 50- 50 सीटर हैं
हवाई जहाजों की नीलामी के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय के आर्विटेशन ने मेसर्स रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया है। उसके द्वारा जारी ब्योरे के अनुसार इनमें से एक हवाई जहाज 70  सीटर और बाकी दो 50- 50 सीटर हैं। 70 सीटर हवाई जहाज का मॉडल एमएसएन 739(एटीआर 72-500) व बाकी दो 50-50 सीटर एमएसएन 612(एटीआर 42-500) है। जो लोग हवाई जहाज खरीदने में इंटरेस्टेड हैं। वे कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु स्थित मेसर्स रेलटेल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। नीलामी में शामिल होने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2023 है। नीलामी ऑनलाइन होगी।
यूएस डॉलर में भुगतान करने पर हो सकेंगे नीलामी में शामिल
अब बात कर लें इन हवाई जहाजों की कीमत की। ऑर्विटेशन के फैसले के बाद रेलटेल ने इन तीनों प्लेन की कीमत बहुत ही कम रखी है। फिर भी इस नीलामी में शामिल होने के लिए इच्छुक खरीदार को अर्नेस्ट मनी के रूप में कई हजार अमेरिकन डॉलर जमा करने होंगे। जैसे 70 सीटर प्लेन के लिए अर्नेस्ट मनी के रूप में  7500 यूएस डॉलर यानी 6.22 लाख रुपए देना होंगे। इस प्लेन की रिजर्व प्राइज30 हजार डॉलर यानी 24.90 लाख रुपए तय की गई है। 50-50 सीटर वाले प्लेन के लिए अर्नेस्ट मनी 25 हजार डॉलर जो भारतीय मुद्रा में 20.75 लाख रुपए होते हैं, तय किए गए हैं। इन प्लेन की रिजर्व प्राइज 1लाख यूएस डॉलर रखी गई जो करीब 83 लाख रुपए होते हैं।

कबाड़ हो चुके हैं प्लेन, होटल बनाएं या सामान बेच दें
इस नीलामी को लेकर सागर के ढाना स्थित चाइम्स एविएशन एकेडमी के चीफ एक्ज्युकेटिव ऑफिसर वायएन शर्मा का कहना है कि एयरलाइंस या एविएशन इंडस्ट्री के लिहाज से यह तीनों प्लेन कबाड़ हैं। कई वर्षों से दोनों एयरपोर्ट पर रखे ये प्लेन आउट डेटेड हो चुके हैं, एक तरह से इनकी उड़ान संबंधी फिटनेस की उम्र भी निकल गई है। अब ये प्लेन केवल होटल या एग्जिीविशन हॉल बनाने या फिर उनका पुर्जा-पुर्जा कर बेचने भर के रह गए हैं। इसलिए नीलामी एजेंसी ने उनकी कीमत बहुत कम रखी है। वरना यह प्लेन जो 30हजार डॉलर में बेचे जा रहे है। उनके नए मॉडल की कीमत वर्तमान औसतन 5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!