तेजाब से नहीं जला वृद्ध! आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़

सागर। देवरी के कुसमी गांव का वृद्ध किसान हल्ले कुर्मी तेजाब से नहीं जला है। वह आगजनी का शिकार हुआ है। यह दावा देवरी पुलिस ने किया है। बुधवार को इस घटनाक्रम की पड़ताल करने थाना प्रभारी उपमासिंह बीएमसी के बर्न वार्ड पहुंची। यहां उन्होंने हल्ले से घटनाक्रम के बावत जानकारी ली। जिसके आधार पर उन्होंने हल्ले के रिश्तेदार बालकराम कुर्मी, बिहारी और साहबसिंह कुर्मी के खिलाफ भादवि धारा 307 के तहत जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। 

https://sagarvani.com/article.php?type=article&name=ACID_ATTACK_CONTROVERSY_IN_DEVRI_SAGAR_MP&id=320टीआई सिंह का कहना है कि हल्ले द्वारा बताया गया घटनाक्रम संदिग्ध है। वह तेजाब से जलाए जाने की बात कर रहा है। जबकि देवरी अस्पताल के डॉक्टर की प्राथमिक परीक्षण रिपोर्ट में उसे केरोसिन डालकर जलाना बताया गया है। उसके बाल भी जल गए थे। तेजाब के हमले में ऐसा होना संभव नहीं है।  

अस्पताल से सूचना नहीं मिली, इसलिए घटनाक्रम पता नहीं चला 

टीआई उपमा सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस कई दिन तक इसलिए अनभिज्ञ बनी रही। क्योंकि देवरी अस्पताल के स्टाफ ने हल्ले कुर्मी के परीक्षण व उपचार के बारे में थाने में कोई सूचना नहीं भेजी। जबकि नियमानुसार ये उनकी जवाबदेही है। सिंह के अनुसार हल्ले की स्थिति में बहुत सुधार है। डॉक्टर्स ने उसे डिस्चार्ज करने के लिए कहा है। यह मामला आग से जलाकर मारने की कोशिश का है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ धारा 307  के तहत केस दर्ज किया गया है। टीआई सिंह का कहना है कि इस घटनाक्रम में परिजनों के बयानों एक समान नहीं है, इसलिए इस प्रकरण की गहन जांच-पड़ताल की जाएगी।