बारिश के साइड इफेक्ट: सब्जियों के “लाल बादशाह” के मिजाज बिगड़े अब बैंगन, कटहल, भिंडी, कद्दू का सहारा
भावों के मामले में टमाटर दिन ब दिन हो रहा लाल, बढ़ती बूंदों के साथ प्याज के दाम भी रुला रहे

यह तो महंगाई की शुरुआत है इसलिए बैंगन, कटहल, भिंडी, कद्दू की आदत डाल लें। भावों के मामले में टमाटर दिन ब दिन हो रहा लाल, बढ़ती बूंदों के साथ प्याज के दाम भी रुला रहे।
sagarvani.com9425172417
सागर। एक ओर बारिश के कारण गर्मी का पारा नीचे जा रहा है। वहीं साइड इफेक्ट के रूप में सब्जियों के दाम ऊपर हो रहे हैं। टमाटर को ही ले लें। सब्जी मंडी में भाव 60 रु. किग्रा तक पहुंच गए हैं। जबकि शहर के गली-कूचों सब्जियों का ये लाल बादशाह 80 रु. किग्रा बिक रहा है। प्याज के बारे में चर्चा करना बेमानी है, क्योंकि हर साल की तरह फिर इसके दाम बढ़ गए हैं। प्याज के भाव मंडी में 40-45 और ठेलों पर 60 रु. किग्रा हो गए हैं। चूंकि इस बार प्याज की उपज खराब और रोगग्रस्त है, इसलिए अभी कीमतें और बढ़ेंगी।
कमोवेश यही हालत अन्य हरी व स्टोरेज की सब्जियों की भी है। ऐसे में विकल्प यही रह जाता है कि कुछ दिनों के लिए सस्ती सब्जियों का रुख कर लिया जाए। मंडी में इन दिनों केवल भटा या बैंगन, भिंडी, कटहल और कद्दू ही हैं। जिनके भाव 8 रु. किग्रा से 20 रु. किग्रा तक हैं। बाकी सब्जियों के भाव यूं हैं-
टमाटर: 60 रु. से 80 रु.
आलू: 35-40रु.
मिर्च: 100-120 रु.
धनिया: 200-250 रु.
अदरक: 60-150 रु.
लहसुन: 200-300 रु.
शिमला मिर्च: 80-100 रु.
अरबी: 35-50 रु.
गिलखी: 35-40 रु.
ककड़ी: 35-40 रु.
परमल: 45-55रु.
बजाज की CNG बाइक आते ही मार्केट पर छाई, सागर में इस महीने से मिलेगी
07/07/2024



