अपराध और अपराधीब्रेकिंग न्यूज़

कगदयाऊ घाटी के अंधे कत्ल का खुलासा! ”ईगल” नाम के शख्स ने की थी पत्नी की हत्या  

दूसरी महिला से प्रेम संबंध की बात पर बिफरा था संदेही, पहले गला घोंटा फिर चेहरा बिगाड़ दिया, सिर कुचलकर महिला के कपड़े उतार कर फेंक दिए थे ताकि पुलिस गुमराह हो , संदेही का सनकी स्वभाव,स्कूल बस के कांच फोड़ चुका है

sagarvani.com9425172417

सागर। तीन दिन पहले कगदयाऊ की घाटी पर मिले महिला के क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त हो गई है। हत्या भी पुलिस की पकड़ में आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह महिला कैंट थाना क्षेत्र स्थित एसपी बंगला के सामने वाले पहाड़ी एरिया में रहती थी। उसका नाम अंजलि उम्र करीब 30 साल थी। पुलिस उसकी हत्या के आरोप में उसके कथित पति सचिन उर्फ ईगल उम्र 30 वर्ष निवासी एसपी बंगले के सामने वाली पहाड़ी को पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार उसने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार ईगल, अंजलि को महीने-दो महीने पहले बीना से लेकर आया था। ईगल के परिवार में कोई नहीं है, संभवत: यही स्थिति अंजलि की भी थी। इसलिए दोनों यहां पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ईगल बचपन में सोल्युशन, पेट्रोल आदि का नशा करता था। वर्तमान में वह अक्सर शराब के नशे में धुत्त रहता था। इसी नशे में उसने यह हत्या अंजाम दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशे के चलते ईगल सनकी हो गया है। वह कुछ समय पहले पीली कोठी के पास स्कूल बस के बगैर कारण कांच फोड़ चुका है।

दूसरी औरत से संबंध के जिक्र पर बहस मेें हत्या कर दी

सूत्रों के अनुसार ईगल ने अपनी इस कथित पत्नी की हत्या मामूली बात पर तैश में आकर की है। बताया जाता है कि ईगल और अंजलि, किसी बरात में लाइट उठाने की मजदूरी करने शहर से बाहर से गए थे। देररात वह लौटे। इसी दौरान ईगल ने शराब पी ली। फिर ये लोग पैदल चलते-चलते कगदयाऊ घाटी के रास्ते अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी अंजलि ने ईगल से आसपास रहने वाली एक महिला से उसके प्रेम संबंधों के बारे में पूछना शुरु कर दिया। इस पर से दोनों के बीच बहस होने लगी। ईगल ने गुस्से में आकर अंजलि का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ईगल का कहना है कि आसपास कोई आदमी नहीं था, इसलिए मैं शव को लेकर मजार के पास पहुंचा। जहां मैंने गुस्से में आकर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस पहचान नहीं पाए, इसलिए उसके चेहरे को पत्थर पटक-पटककर बिगाड़ दिया।

पुराने तरीके से पुलिस ने ढूंढ डाला मृतका और हत्यारे का सुराग

वर्तमान में अधिकांश आपराधिक मामलों में पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी कैमरे आदि से पीड़ित और आरोपी की पहचान करती थी। लेकिन इस मामले में ऐसा कोई भी सुराग नहीं था। पुलिस के पास थे तो केवल इस महिला के वस्त्र, उसकी चप्पल व पर्स। कैंट पुलिस की अलग-अलग टीम ने इसी सामान की फोटोग्राफ लेकर पीली कोठी, वात्सल्य स्कूल, पशु चिकित्सा एवं सेवाएं ऑफिस, बीएसएनएल ऑफिस के आसपास का एरिया और होमगार्ड ऑफिस के आसपास जमा होने वाले लोगों जानकारी निकाली। इसी दौरान उन्हें कुछ महिलाओं ने बताया कि इस कद काठी और फोटो में दिख रहे कपड़े व चप्पल पहाड़ी क्षेत्र मेंं रहने वाली अंजली नाम की महिला के हो सकते हैं। वह दो-तीन दिन से दिख भी नहीं रही है। पुलिस ने उसके घर पर जाकर तलाश की तो अंजली के साथ ईगल भी गायब था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की संदेही भगवानगंज क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस उसे पकड़ कर लाई तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। 

03/05/2024

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!