शिक्षा दीक्षा
Trending

एक ऐसा प्राइवेट स्कूल जहां प्रबंधन हर साल विद्यार्थियों को देता लाखों रु. स्कॉलरशिप

ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभावान छात्रों को 3 लाख 50 हज़ार की स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

sagarvani.com9425172417

सागर। सामान्यतः प्राइवेट स्कूलों की छवि मोटी फीस और ड्रेस किताब के नाम पर लूट करने वाले संस्थानों के रूप में स्थापित हो गई है। स्थिति ये है कि स्कूल प्रबंधन स्कूल के भीतर ही यानी कक्षा 8 वीं से 9 वीं में पहुंचने पर अभिभावकों से एडमिशन फीस वसूल रहे हैं। केवल और धन खींचने के इस माहौल में शहर के ग्रेटमेन इंटर नेशनल स्कूल ने नया प्रतिमान स्थापित किया। ये स्कूल प्रबंधन अपने यहां के उन विद्यार्थियों को हर वर्ष लाखों रु. नकद पुरस्कार के रूप में बांटता है। जो बोर्ड परीक्षाओं में 80-100 प्रतिशत अंक लाते हैं। हाल ही में ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल ने छात्र-छात्राओं को वर्ष 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर लगभग ₹3,50,000 की स्कॉलरशिप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।  प्रबंधन के अनुसार  प्रतिवर्ष कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 80% 85% 90% एवं 95% अंक प्राप्त करने पर क्रमशः ₹7000, ₹10000, ₹15000 एवं ₹20000 रुपये की राशि एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड के रूप में छात्र-छात्राओं को प्रदान करता है।

इस वर्ष इन विद्यार्थियों को दिए गए पुरस्कार –

कक्षा 12वीं 

तनिषा गांधी 96.4% – 25000 रु.

हर्षित पाठक 95.6% 20000 रु.

काव्या जैन 94.8% – 15000 रु.

अधिष्ठा सराफ 92% -15000 रु.

ऋषि दुबे 89.6% -10000 रु.

आदीश छतपुरिया जैन 88.4% -10000 रु.

राज तिवारी 87.8% -10000 रु. 

अंश जैन 86.8% -10000 रु.

सिद्धांत चौरसिया 83.4% -7000 रु.

आर्ची जैन 80.8% -7000 रु.

शरद पटेल 80.2%- 7000 रु.

कक्षा 10वीं 

आदित्य धावरा 95% -20000 रु.

अशिता जैन 93.2% -15000 रु.

आयुषी मिश्रा 93.2%-15000 रु.

श्रेयसी जैन 92.7% -15000 रु.

प्राची सेन 92.5% -15000 रु.

आकर्षी अहिरवाल 90.3% -15000 रु.

अनन्या रोहिताश 87.7% -10000 रु. 

तन्वी सिंह राजपूत 87.5% – 10000 रु.

आभ्या यादव 86.7% -10000 रु.

अंशुल चौरसिया 86.2% 10000रु. 

आन्या भार्गव 85.5% -7000 रु.

शौर्य चौरसिया 84% -7000 रु. 

अनुषा सिंघई 82% 7000 

संयम जैन 81.2% 7000 

संस्कृति सोनी 80.2% – 7000 रु.

इस तरह कुल मिलाकर लगभग 3 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि चेक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। यह स्कूल प्रबंधन एकेडमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खेल स्कॉलरशिप भी प्रदान करता है। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पारुल साहू ‘केशरी’ ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

13/07/2025

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!